वेनेज़ुएला में हुए विफल सैन्य विद्रोह से ट्रम्प ने पल्ला झाड़ा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i87162-वेनेज़ुएला_में_हुए_विफल_सैन्य_विद्रोह_से_ट्रम्प_ने_पल्ला_झाड़ा
ट्रम्प ने दावा किया है कि वेनेज़ोएला में सैन्य विद्रोह के बारे में उनको कुछ पता नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०९, २०२० ०८:४३ Asia/Kolkata
  • वेनेज़ुएला में हुए विफल सैन्य विद्रोह से ट्रम्प ने पल्ला झाड़ा

ट्रम्प ने दावा किया है कि वेनेज़ोएला में सैन्य विद्रोह के बारे में उनको कुछ पता नहीं है।

ट्रम्प ने दावा किया है कि वेनेज़ोएला में सैन्य विद्रोह के मुक़बाले में वे सैन्य आक्रमण को वरीयता देते।

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने यह बात शुक्रवार को उस समय कही जब इससे पहले वेनेज़ोएला के राष्ट्रपति निकोलस मादोरो के खिलाफ़ एक सैन्य विद्रोह की योजना विफल हो गई।  इस षडयंत्र में शामिल अमरीकी तत्वों ने स्वीकार किया है कि वे अमरीकी प्रशासन, अमरीका के उप राष्ट्रपति माइक पेन्स और वेनेज़ोएला के विपक्षी नेता गाइडो के संपर्क में थे।  यह लोग वेनेज़ोएला के राष्ट्रपति मादूरो का अपहरण करना चाहते थे।

डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को फाॅक्स न्यूज से बात करते हुए वेनेज़ोएला में किसी भी प्रकार के अमरीकी सैन्य हस्तक्षेप से इन्कार किया।  उन्होंने कहा कि वे इस बारे में भी नहीं जानते।  ट्रम्प ने दावा किया कि मैं समझता हूं कि इस मामले में अमरीका की कोई भी भूमिका नहीं है।  उन्होंने कहा कि अगर हम वहां पर कुछ करना चाहते तो सीधे सैन्य आक्रमण कर देते।

उल्लेखनीय है कि Luke Danman नामक अमरीकी ने हाल ही में यह बात स्वीकार की है कि वह वेनेज़ोएला के राष्ट्रपति मादूरो का अपहरण करने की योजना पर काम कर रहा था।  गिरफ़्तार होने के बाद वेनेज़ोएला के सरकारी टेलिविज़न पर दिखाए गए अपने इन्टरव्यू में Luke Danman ने माना है कि वह वेनेज़ोएला के राष्ट्रपति मादूरों का अपहरण करना चाहता था।  उसने बताया कि मेरा काम काराकास हवाई अड्डे की कार्यवाहियों पर नज़र रखना था।  उसके अनुसार मेरा मुख्य काम वेनेज़ोएला के राष्ट्रपति का अपहरण करके उनको अमरीका पहुंचाना था।