पाकिस्तान ने भारत के डोमिसाइल क़ानून को ख़ारिज कर दिया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i87544-पाकिस्तान_ने_भारत_के_डोमिसाइल_क़ानून_को_ख़ारिज_कर_दिया
पाकिस्तान ने भारत सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर की जनता को उनकी ज़मीन का अधिकार छीनने की कोशिशों की निंदा करते हुए इससे ख़ारिज कर दिया।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
May १९, २०२० १४:३१ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान ने भारत के डोमिसाइल क़ानून को ख़ारिज कर दिया

पाकिस्तान ने भारत सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर की जनता को उनकी ज़मीन का अधिकार छीनने की कोशिशों की निंदा करते हुए इससे ख़ारिज कर दिया।

पाकिस्तान के विदेशमंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि नया डोमिसाइल क़ानून ग़ैर क़ानूनी हे और संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों, जेनेवा कन्वेन्शन और पाकिस्तान तथा भारत के बीच परस्पर समझौतों सहित अंतर्राष्ट्रीय नियमों का खुला उल्लंघन है।

पाकिस्तान के विदेशमंत्रालय का कहना है कि डोमिसाइल क़ानून का मक़सद कश्मीर की जनसंख्या के ढांचे को बदलना और संयुक्त राष्ट्र संघ के संबंधित प्रस्तावों के अनुसार कश्मीरी जनता का स्वतंत्रतापूर्ण और निष्पक्ष जनमत संग्रह द्वारा अपने भविष्य निर्धारण की मांग को विफल बनाना है।

बयान में कहा गया है कि जम्मू कश्मीर को संयुक्त राष्ट्र संघ और विश्व समुदाय ने स्वीकार किया है, इस प्रकार की कार्यवाहियां न तो विवाद के प्रकार को बदल सकती हैं और न ही वह कश्मीरी जनता के स्वतंत्रता के अधिकार को छीन सकती हैं। (AK)