ट्रम्प ने डब्ल्यूएचओ को 30 दिन की धमकी दे दी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i87555-ट्रम्प_ने_डब्ल्यूएचओ_को_30_दिन_की_धमकी_दे_दी
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यूएचओ से अगले तीस दिन में ठोस क़दम उठाने की धमकी दी है।  
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २०, २०२० ००:१७ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प ने डब्ल्यूएचओ को 30 दिन की धमकी दे दी

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यूएचओ से अगले तीस दिन में ठोस क़दम उठाने की धमकी दी है।  

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प डब्ल्यूएचओ के डायरेक्टर डॉक्टर टेडरोस अधानोम गेब्रियेसस को पत्र लिखकर अगले 30 दिन में ठोस क़दम उठाने की धमकी दी है।

डोनल्ड ट्रम्प ने पत्र में लिखा कि यदि डब्ल्यूएचओ अगले 30 दिनों के अंदर कोई ठोस सुधार नहीं करता है तो फिर हम फंडिंग को स्थाई रूप से रोक देंगे और संगठन में अपनी सदस्यता पर भी पुनर्विचार करेंगे।

ज्ञात रहे कि ट्रम्प ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निपटने में डब्ल्यूएचओ की भूमिका की समीक्षा होने तक अमेरिका की ओर से किए जाने वाले भुगतान पर अस्थाई रूप से रोक लगा दी है। (AK)