अगर ट्वीटर ने ट्रम्प पर रोक लगा दी तो क्या होगा?
https://parstoday.ir/hi/news/world-i87776-अगर_ट्वीटर_ने_ट्रम्प_पर_रोक_लगा_दी_तो_क्या_होगा
अमरीकी अख़बार न्यूयार्क टाइम्ज़ ने चार्ली वारज़ील का एक लेख प्रकाशित किया है जिसमें टीकाकार ने यह बहस छेड़ी है कि क्या सामाजिक संपर्क की वेबसाइट ट्वीटर के लिए यह उचित होगा कि वह अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प का एकाउंट बंद कर दे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २८, २०२० १३:३९ Asia/Kolkata
  • अगर ट्वीटर ने ट्रम्प पर रोक लगा दी तो क्या होगा?

अमरीकी अख़बार न्यूयार्क टाइम्ज़ ने चार्ली वारज़ील का एक लेख प्रकाशित किया है जिसमें टीकाकार ने यह बहस छेड़ी है कि क्या सामाजिक संपर्क की वेबसाइट ट्वीटर के लिए यह उचित होगा कि वह अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प का एकाउंट बंद कर दे।

लेखक का कहना है कि ट्रम्प ने जिस प्रकार के ट्वीट किए हैं अगर वह किसी सामान्य एकाउंट ने किए होते तो उसे बंद या स्थगित कर दिय गया होता लेकिन ट्वीटर ने सामाचारिक लाभ के अनुच्छेद का सहारा लेकर राष्ट्राध्यक्षों को बहुत से नियमों से अपवाद रखा है। हालांकि यह भी ज़िम्मेदारी से भागने का एक तरीक़ा है।

इस हफ़्ते ट्वीटर ने पोस्ट के माध्यम से मतदान के विषय में ट्रम्प के दो महत्वपूर्ण ट्वीट्स के साथ यह टैग जोड़ दिया कि तथ्यों की छानबीन कर लीजिए। ट्वीटर ने पहली बार इस प्रकार का क़दम उठाया है। इस टैग से सीएनएन का एक लेख लिंक कर दिया गया है जिसमें यह बताया गया है कि ट्रम्प के दावों का कोई आधार नहीं है।

ट्वीटर के इस क़दम पर डोनल्ड ट्रम्प आग बगूला हो गए और उन्होंने आरोप लगाया कि 2020 के चुनावों में ट्वीटर हस्तक्षेप कर रहा है। ट्रम्प ने कठोर कार्यवाही की धमकी भी दे डाली है।

वैसे इस बात की संभावना बहुत कम है कि ट्रम्प के लिए सोशल मीडिया का रास्ता बंद किया जाएगा। यदि ट्वीटर ने लडाई जारी रखने का फ़ैसला किया तो विवाद कांग्रेस तक जाएगा या अदालतों में यह लड़ाई लड़ी जाएगी। ट्वीटर ख़ुद को इस स्थिति से बचाना चाहेगा।

अगर ट्वीटर ने ट्रम्प का एकाउंट बंद कर दिया तो वह फ़ेसबुक को अपना मंच बना लेंगे और इस माध्यम से बहुत से लोगों तक पहुंच जाएंगे।

इससे लगता है कि यह मामला इतने से हल नहीं होगा बल्कि फ़ेक न्यूज़ की बौछार से बचने के लिए ज़रूरी है कि कड़ाई से हिसाब लिया जाए।