ट्रम्प के नुस्ख़े को रद्द किया अमरीकी अस्पतालों ने
https://parstoday.ir/hi/news/world-i87831-ट्रम्प_के_नुस्ख़े_को_रद्द_किया_अमरीकी_अस्पतालों_ने
अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कोरोना के लिए जो दवा तजवीज़ की है उसी दवा को अमरीकी अस्पताल और स्वास्थ्य केन्द्र कोरोना के मरीज़ों को देने से इन्कार कर रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ३०, २०२० १८:०१ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प के नुस्ख़े को रद्द किया अमरीकी अस्पतालों ने

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कोरोना के लिए जो दवा तजवीज़ की है उसी दवा को अमरीकी अस्पताल और स्वास्थ्य केन्द्र कोरोना के मरीज़ों को देने से इन्कार कर रहे हैं।

ट्रम्प की ओर से कोरोना का मुक़ाबला करने के उद्देश्य से मलेरिया की दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के व्यापक प्रचार एवं प्रसार के बावजूद अमरीकी अस्तपाल इसे कोरोना के मरीज़ों को नहीं दे रहे हैं।  वहां के कुछ अस्पतालों में इस दवा को रोक दिया गया है।  इन अस्पतालों ने कोरोना के मरीज़ों के लिए हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन नामक दवा के प्रयोग को अनुचित बताया है।  उनका कहना है कि जांच एवं शोध से पता चलता है कि मलेरिया की यह दवा, मनुष्य के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालती है।

इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की दो सप्ताह तक खुराक लेने के बाद बेहतर महसूस कर रहे हैं। व्हाइट हाउस ने कहा कि अगर उन्हें लगता है कि वह कोरोना से संक्रमित किसी व्यक्ति के संपर्क में आएं हैं, तो वह दोबारा मलेरिया रोधी इस दवा का उपयोग करेंगे। बता दें कि ट्रंप ने इस महिने की शुरुआत में बताया था कि वह कोरोना वायरस से बचाव के लिए हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन ले रहे हैं।

बताते चलें कि हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन नामक दवाओं को लेकर इस समय दुनियाभर में एक लंबी बहस छिड़ी हुई है। ट्रंप इस दवा के इस्तेमाल का प्रचार करते रहे हैं हालांकि कई वैश्विक संस्थाएं इस दवा को कोरोना के लिए उपयोगी नहीं मानती।