चीन उइगर मुसलमानों के अधिकारों पर डाका डाल रहा हैः ब्रिटेन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i89241-चीन_उइगर_मुसलमानों_के_अधिकारों_पर_डाका_डाल_रहा_हैः_ब्रिटेन
ब्रिटेन ने कहा है कि चीन की सरकार अपने देश में उइगर मुसलमानों के अधिकारों को कुचल रहा है जिसकी वजह से पश्चिमी इलाक़े सिनकियांग में उइगर मुसलमानों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २०, २०२० ०४:३६ Asia/Kolkata
  • चीन उइगर मुसलमानों के अधिकारों पर डाका डाल रहा हैः ब्रिटेन

ब्रिटेन ने कहा है कि चीन की सरकार अपने देश में उइगर मुसलमानों के अधिकारों को कुचल रहा है जिसकी वजह से पश्चिमी इलाक़े सिनकियांग में उइगर मुसलमानों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने कहा कि मुस्लिम बाहुल इलाक़े में बड़े पैमाने पर गिरफ़तारियां हो रही हैं और अत्याचार किया जा रहा है, इस ओर विश्व समुदाय का ध्यान केन्द्रित होना चाहिए।

विशेषज्ञों के अनुमान के अनुसार 10 लाख से अधिक उइगर और तुर्क मुसलमान नज़रबंदी कैम्पों में रखे गए हैं।

ब्रिटिश विदेश मंत्री ने कहा कि यह बात साफ़ है कि वहां व्यापक पैमाने पर और गंभीर रूप से मानवाधिकारों का हनन हो रहा है जो बहुत दर्दनाक है।

राब का कहना था कि रिपोर्टें और उनके मानवीय प्रभाव हमें याद दिला रहे हैं जो हमने लंबे समय से नहीं देखा और यह सब कुछ विश्व समुदाय के एक बड़े सदस्य की ओर से हो रहा है जिसको गंभीरता से लेने की ज़रूरत है।

राब ने कहा कि हम चीन के साथ सार्थक संबंध चाहते हैं लेकिन हम इस तरह का रवैया नहीं देख सकते और इस पर आवाज़ उठाए बग़ैर नहीं रह सकते।

ज्ञात रहे कि चीन और ब्रिटेन के बीच मतभेद हैं और इन्हीं हालात में ब्रितानी विदेश मंत्री का बयान आया है। 5जी इंटरनेट, हांग कांग सहित कई मुद्दों पर हालिया दिनों चीन और ब्रिटेन के बीच तल्ख़ बयानबाज़ी हुई है।

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए