बर्मिंघम में लोगों पर चाक़ू से हमला, कई घायल
ब्रिटेन के बर्मिंघम शहर कई लोगों को चाक़ू मार कर घायल कर दिया गया है।
इस घटना को ब्रिटेन की पुलिस ने रविवार को एक बड़ी घटना क़रार किया दिया है। वेस्ट मिडलैंड पुलिस ने अपने एक बयान में कहा है कि स्थानीय समयानुसार रात साढ़े बारह बजे पुलिस को बर्मिंघम में एक व्यक्ति द्वारा चाक़ू से हमला किए जाने की ख़बर मिली थी। बयान में कहा गया है कि इसके कुछ देर बाद इलाके में इसी तरह की अन्य घटनाओं की सूचना प्राप्त हुई। वेस्ट मिडलैंड पुलिस ने कहा है कि इस हमले में कई लोग घायल हुए हैं लेकिन अभी यह नहीं पता है कि कितने लोग घायल हुए हैं और उनकी क्या स्थिति है।
पुलिस का कहना है कि सभी आपातकालीन सेवाएं एक साथ मिलकर काम कर रही हैं और यह सुनिश्चित करने में जुटी हैं कि घायलों को चिकित्सा सुविधा मिले। ब्रिटेन के टीवी चैनलों में प्रसारित फ़ुटेज में देखा जा सकता है कि सिटी सेंटर के काफ़ी बड़े इलाक़े को घेराबंदी कर के ख़ाली कराया गया है। वेस्ट मिडलैंड पुलिस ने कहा कि किसी भी बात की पुष्टि करने में कुछ समय लगेगा और शुरुआती स्तर पर घटना के कारणों के बारे में अनुमान लगाना उचित नहीं है। (HN)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए