वाइट हाउस बना रिश्वरख़ोरी का अड्डाः द वीक पत्रिका
अमरीकी पत्रिका द वीक ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि अमरीकी राष्ट्रपति भवन अब रिश्वत के अड्डे में बदल चुका है।
द वीक के एक लेख में बताया गया है कि वर्तमान राष्ट्रपति ट्रम्प, अमरीका के सबसे भ्रष्ट राष्ट्रपति हैं। इस लेख के अनुसार ट्रम्प ने वाइट हाउस को रिश्वत के अड्डे में बदल दिया है।
द वीक के अनुसार ट्रम्प से पहले तक अमरीका के किसी भी राष्ट्रपति ने अपने राष्ट्रपति काल में निजी व्यवसाय नहीं चलाया। लेख में बताया गया है कि ट्रम्प ने तीन हज़ार से अधिक व्यक्तिगत हितों का दस्तावेज़ीकरण कर लिया है। ट्रम्प ने अमरीकी कार्यपालिया को रिश्वत लेने वाली एक संस्था के रूप में परिवर्तित कर दिया है। अब हाल यह हो गया है कि पैसे वाले उनकी जेब भरते रहते हैं जिसके बदले में वे उनके दृष्टिगत काम करवा देते हैं। अमरीकी क़ानून में रिश्वत की सज़ा 15 साल की जेल है।
ज्ञात रहे कि हालिया कुछ महीनों के दौरान ट्रम्प की ओर से आर्थिक भ्रष्टाचार करने और टैक्स अदा न करने की बहुत सी ख़बरें सामने आई हैं।