मास्क पहनने वाले ही कोरोना से अधिक संक्रमितः ट्रम्प
https://parstoday.ir/hi/news/world-i91651-मास्क_पहनने_वाले_ही_कोरोना_से_अधिक_संक्रमितः_ट्रम्प
अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने दावा किया है कि वे लोग जो मास्क पहनते हैं वे ही कोरोना से अधिक संक्रमित होते हैं। 
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १६, २०२० १९:१५ Asia/Kolkata
  • मास्क पहनने वाले ही कोरोना से अधिक संक्रमितः ट्रम्प

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने दावा किया है कि वे लोग जो मास्क पहनते हैं वे ही कोरोना से अधिक संक्रमित होते हैं। 

मियामी में बृहस्पतिवार को एनबीसी न्यूज के टाउन हॉल कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने यह दावा किया।  हालांकि ट्रम्प ने अपने दावे के समर्थन में कोई प्रमाण या दलील पेश नहीं की बल्कि उनका कहना था कि जो लोग भी चेहरे पर मास्क पहनते हैं वे हर समय कोरोना वायरस से संक्रमित रहते हैं।

पीटीआई के अनुसार अमरीकी  राष्ट्रपति से 26 सितंबर को व्हाइट हाउस में बड़े पैमाने पर हुए एक कार्यक्रम के बारे में सवाल पूछा गया था जिसके बारे में माना जाता है कि वह संक्रमण का स्रोत रहा क्योंकि उसमें शामिल होने वाले कई मेहमान कोविड-19 से पीड़ित हुए।  इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले अधिकतर लोगों ने मास्क नहीं पहने थे।  कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों में खुद राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया शामिल हैं।  बाद में पता चला कि ट्रम्प का छोटा बेटा बैरन ट्रम्प भी कोरोना से संक्रमित हुआ था।

ज्ञात रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प बहुत कम ही मास्क पहनते हैं। ट्रंप ने कहा कि उन्हें मास्क से कोई दिक्कत नहीं  है लेकिन वे मास्क का प्रयोग न के बराबर करते हैं।