पाकिस्तान, मदरसे में धमाका, 7 हताहत 70 घायल
पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनखां प्रांत की राजधानी पेशावर में मदरसे में धमाका हुआ जिसमें 7 लोग हताहत और 70 अन्य घायल हो गये जिनमें बच्चे भी शामिल हैं।
पुलिस का कहना है कि धमाका पेशावर की देर कालोनी में स्थित एक मदरसे में हुआ। धमाके के बाद पुलिस, सहायताकर्मी और अन्य सुरक्षा संस्था के कर्मी घटना स्थल पर पहुंच गये और क्षेत्र का घेराव कर लिया।
पुलिस का कहना है कि घायलों को अलग अलग अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस प्रमुख का कहना है कि आरंभिक जांच से पता चलता है कि यह आईईडी धमाका था जिसमें 5 से 6 किलो विस्फोटक पदार्थ का प्रयोग किया गया। (AK)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!
इंस्टाग्राम पर हमें फ़ालो कीजिए