अब ट्रम्प ने बाइडन की पत्नी का उड़ाया मज़ाक़!
https://parstoday.ir/hi/news/world-i91954-अब_ट्रम्प_ने_बाइडन_की_पत्नी_का_उड़ाया_मज़ाक़!
अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने एरिज़ोना प्रांत में अपने एक चुनावी भाषण में जो बाइडन की सहायक कमला हेरिस के बारे में बात करते करते उनकी पत्नी जिल बाइडन का भी मज़ाक़ उड़ा दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २९, २०२० १०:३७ Asia/Kolkata
  • अब ट्रम्प ने बाइडन की पत्नी का उड़ाया मज़ाक़!

अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने एरिज़ोना प्रांत में अपने एक चुनावी भाषण में जो बाइडन की सहायक कमला हेरिस के बारे में बात करते करते उनकी पत्नी जिल बाइडन का भी मज़ाक़ उड़ा दिया।

एरिज़ोना के बोलहेड शहर में अपने चुनावी भाषण के दौरान ट्रम्प ने कहा कि कमला हेरिस ने एक चुनावी सभा में कहा है कि मेरी स्थिति अफ़सोसनाक है लेकिन वे हमेशा नींद में रहने वाले जो बाइडन के मुक़ाबले में काफ़ी तेज़ हैं। ट्रम्प ने कहा कि मैं कहा सकता हूं कि मैं कुछ अलग ही स्थिति देख रहा हूं। वे लोग बौखलाए हुए हैं, वे बुरी तरह से निराश हो चुके हैं लेकिन हम यह सब देख कर चुप नहीं रह सकते। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने बाइडन का कल का बयान देखा! उन्होंने मुझे जाॅर्ज कह कर बुलाया, यह विश्वास योग्य नहीं है। मुझे पता नहीं कि ख़ुश होना चाहिए या नहीं। उनकी पत्नी भी उनके साथ खड़ी थीं, वह बहुत मोटी हैं।

 

ट्रम्प ने कहा कि आप यह बात देख सकते थे कि बाइडन बहुत ज़्यादा तनाव में थे। पिछले एक साल से वे लोग पागलों जैसी हरकतें कर रहें हैं, वे पागलों के तरीक़े से काम कर रहे हैं। ट्रम्प ने इसी तरह अपने भाषण में मीडिया पर भी बाण चलाए। उन्होंने कहा कि फ़ेक मीडिया यहां उपस्थित लोगों की भीड़ नहीं दिखाएंगे। वे कभी भी यह काम नहीं करेंगे। ट्रम्प ने कहा कि कल बाइडन के भाषण में सिर्फ़ दस लोग उपस्थित थे। (HN)

 

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

इंस्टाग्राम पर हमें फ़ालो कीजिए