ट्रम्प ने बताया किन परिस्थितियों में छोड़ेंगे वाइट हाउस!
https://parstoday.ir/hi/news/world-i92271-ट्रम्प_ने_बताया_किन_परिस्थितियों_में_छोड़ेंगे_वाइट_हाउस!
अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव हो गये हैं और जो बाइडन को विजेता कहा जा रहा है लेकिन वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जो बाइडन की जीत स्वीकार करने से इन्कार कर दिया है और वह लंबी कानूनी लड़ाई की तैयारी में हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १०, २०२० ११:५२ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प ने बताया किन परिस्थितियों में छोड़ेंगे वाइट हाउस!

अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव हो गये हैं और जो बाइडन को विजेता कहा जा रहा है लेकिन वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जो बाइडन की जीत स्वीकार करने से इन्कार कर दिया है और वह लंबी कानूनी लड़ाई की तैयारी में हैं।

     इस संदर्भ में डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है  अगर सन 2020 के मतदान का न्यायलय, चुनाव परिणाम की पुष्टि करता है तो वह पद से हटने पर तैयार हैं वर्ना वाइट हासउ से वह नहीं निकलेंगे।

      अमरीकी मीडिया के अनुसार ट्रम्प के एक निकटवर्ती सूत्र ने बताया है कि अमरीका के वर्तमान राष्ट्रपति अदालती फैसले के बाद ही सत्ता डेमोक्रेट प्रत्याशी जो बाइडन के हवाले करेंगे।

मास्को-24 ने भी अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि जब सारे कानूनी रास्ते बंद हो जाएंगे तभी डोनाल्ड ट्रम्प सत्ता से हटेंगे।

स्पूतनिक न्यूज़ एजेन्सी ने अमरीकी मामलों के विशेषज्ञ, मिखाइल तारातोता के हवाले से लिखा है कि एक अवसर है लेकिन वह कोई बड़ा अवसर नहीं है, क्योंकि कुछ भी साबित करना बहुत कठिन है। अगर सुबूत मिल जाए तो हालात वही रहेंगे जो ट्रम्प कह रहे हैं लेकिन संभावित रूप से यह काम बहुत अधिक कठिन होगा इस आधार पर ट्रम्प का राष्ट्रपति बने रहना भी बहुत मुश्किल है।

वह कहते हैं कि ट्रम्प केवल उसी दशा में सत्ता जो बाइडन के हवाले करेगे जब अदालत से उन्हें किसी तरह की सफलता न मिले।

अमरीका में 3 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव का आयोजन हुआ है जिसके बाद अमरीकी मीडिया ने जो बाइडन को विजेता घोषित कर दिया है और विश्व के कई देशों ने सरकारी एलान से पहले ही जो बाइडन को बधाई भी दे दी है।Q.A.

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए