काबुल में हमले के जि़म्मेदार हम हैंः दाइश
https://parstoday.ir/hi/news/world-i92559-काबुल_में_हमले_के_जि़म्मेदार_हम_हैंः_दाइश
आतंकवादी गुट दाइश ने काबुल हमलों की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Nov २१, २०२० २२:४७ Asia/Kolkata
  • काबुल में हमले के जि़म्मेदार हम हैंः दाइश

आतंकवादी गुट दाइश ने काबुल हमलों की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है।

अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में शुक्रवार को किये गए आतंकी हमलों की ज़िम्मेदारी, क्रूरतम आतंकी संगठन दाइश ने स्वीकार की है।

दाइश ने बयान जारी करके बताया है कि शनिवार को काबुल में राकेटों के हमलों के पीछे उसी का हाथ था।  इससे पहले तालेबान ने एक बयान जारी करके कहा था कि इन हमलों में उसकी कोई भूमिका नहीं है।  शनिवार 21 नवंबर को अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल के विभिन्न क्षेत्रों में 23 से अधिक राकेटों या मिसाइलों से हमला किया गया।  इन हमलों में कम से कम 8 लोग मारे गए थे जबकि 30 से अधिक घायल हो गए थे।  इन हमलों के बाद काबुल में लोगों में भय व्याप्त हो गया।

याद रहे कि अमरीका, सऊदी अरब और इस्राईल का समर्थन प्राप्त आतंकी गुट दाइश ने पश्चिमी एशिया में पराजित होने के बाद अब अफ़ग़ानिस्तान का रुख़ किया है जहां पर उसने अपनी हिंसक एवं विध्वंसक कार्यवाहियां तेज़ कर दी हैं।