फ़्रांसीसी राष्ट्रपति मैंक्रॉन कोरोना पॉज़िटिव
फ़्रांसीसी राष्ट्रपति इमानुएल मैंक्रॉन कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं। गुरुवार को फ़्रांसीसी राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान जारी करके यह सूचना दी है।
बयान के मुताबिक़, कोविड-19 के लक्षण ज़ाहिर होने के बाद, मैक्रॉन का कोरोना टेस्ट हुआ, जिसमें उन्हें इस वायरस से संक्रमित पाया गया।
टेस्ट रिपोर्ट पॉज़िटिव आने के बाद, फ़्रांसीसी राष्ट्रपति 7 दिन के लिए कोरंटीन हो गए हैं, लेकिन वह अपना काम जारी रखेंगे।
हालांकि बयान में मैक्रॉन के स्वास्थ्य के बारे में अधिक ब्यौरा नहीं दिया गया है।
फ़्रांसीसी राष्ट्रपति अपने 43वें जन्मदिन से कुछ ही दिन पहले कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं। फ़्रांस इस महामारी से निपटने के लिए संघर्ष कर रहा है। देश में इस संकट से निपटने के तरीक़ों और भारी आर्थिक गिरावट को लेकर, मैक्रॉन की कड़ी आलोचना हो रही है।
एलीसी पैलेस द्वारा जारी बयान के मुताबिक़, मैक्रॉन की पत्नी में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं, और उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। msm