पाकिस्तान ने मार गिराया भारत का ड्रोन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i93474-पाकिस्तान_ने_मार_गिराया_भारत_का_ड्रोन
पाकिस्तान की सेना ने कश्मीर में भारत के एक जासूसी ‏ड्रोन विमान को मार गिराने का दावा किया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Dec ३१, २०२० १९:१५ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान ने मार गिराया भारत का ड्रोन

पाकिस्तान की सेना ने कश्मीर में भारत के एक जासूसी ‏ड्रोन विमान को मार गिराने का दावा किया है।

इस्लामाबाद से रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान की सेना के जनसंपर्क विभाग ने दावा किया है कि भारत का यह जासूसी ड्रोन, देश की वायुसीमा का उल्लंघन करने के कारण हमले का लक्ष्य बनकर ध्वस्त हो गया।  सन 2020 में पाकिस्तान की सेना ने भारत के 16 ड्रोन विमानों को लक्ष्य बनाया।

पाकिस्तान की सेना इस स्थिति में भारत के जासूसी ड्रोन को मार गिराने का दावा कर रही है कि जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और विदेशमंत्री दोनो ही यह कह चुके हैं कि भारत, पाकिस्तान के विरुद्ध कोई दिखावे के लिए कोई सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है।

कश्मीर की नियंत्रण रेखा पर पिछले कुछ महीनों के दौरान भारत और पाकिस्तान के सैनिकों के बीच भारी गोलीबारी की ख़बरें मिलती रही हैं।  इस क्षेत्र में भारत तथा पाकिस्तान के बीच झड़पों की ख़बरें आती रहती हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए