जो बाइडन बने अमरीका के 46वें राष्ट्रपति, ट्रम्प ने मानी हार!
https://parstoday.ir/hi/news/world-i93614-जो_बाइडन_बने_अमरीका_के_46वें_राष्ट्रपति_ट्रम्प_ने_मानी_हार!
अमरीकी कांग्रेस ने जो बाइडन की राष्ट्रपति चुनाव में जीत की औपचारिक रूप से पुष्टि कर दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०७, २०२१ १३:०९ Asia/Kolkata
  • जो बाइडन बने अमरीका के 46वें राष्ट्रपति, ट्रम्प ने मानी हार!

अमरीकी कांग्रेस ने जो बाइडन की राष्ट्रपति चुनाव में जीत की औपचारिक रूप से पुष्टि कर दी है।

कांग्रेस की इमारत पर ट्रम्प के समर्थकों द्वारा धावा बोलने के बावजूद पर्याप्त इलेक्टोरल वोट प्राप्त करके औपचारिक रूप से अमरीका के 46वें राष्ट्रपति बन गये। 

कांग्रेस की संयुक्त बैठक, जो बाइडन की जीत की पुष्टि के लिए आयोजित हुई थी लेकिन ट्रम्प के समर्थन में 12 इलेक्टोरल वोट पड़ने के बाद ट्रम्प के समर्थकों के धावे की वजह से 6 घंटे के लिए स्थगित कर दी गयी। 

नेशनल गार्ड और एफबीआई की घंटों की मेहनत के बाद जब ट्रम्प के समर्थन इमारत से बाहर निकले तो कांग्रेस की बैठक दोबारा शुरु हुई। 

कुछ राज्यों में वोटिंग के बारे में ट्रम्प के समर्थक सांसदों की आपत्ति को स्वीकार नहीं किया गया। इस तरह से अमरीका में चुनाव के परिणाम को बदलने की ट्रम्प की सारी कोशिशें नाकाम हो गयीं।  

अमरीकी कांग्रेस द्वारा जो बाइडन की जीत की पुष्टि के बाद, डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बयान जारी करके व्यवस्थित रूप से सत्ता हस्तांतरण का वचन दिया। 

ट्रम्प ने पहली बार अपनी पराजय स्वीकार करते हुए अपने चार वर्षीय सत्ता काल को शानदार कहा और लिखा है कि हालांकि मैं चुनाव परिणाम का विरोधी हूं और इसके लिए कुछ वास्तविकताएं आधार हैं मगर इसके बावजूद 20 जनवरी को व्यवस्थित रूप से सत्ता का हस्तातंरण होगा। Q.A.

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए