पेरिस हमले का मुख्य संदिग्ध फ़्रांस के हवाले
https://parstoday.ir/hi/news/world-i9457-पेरिस_हमले_का_मुख्य_संदिग्ध_फ़्रांस_के_हवाले
बेल्जियम के न्यायालय ने पेरिस में हुए हमले के मुख्य संदिग्ध को फ़्रांस के हवाले किये जाने की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २७, २०१६ १४:०५ Asia/Kolkata
  • पेरिस हमले का मुख्य संदिग्ध फ़्रांस के हवाले

बेल्जियम के न्यायालय ने पेरिस में हुए हमले के मुख्य संदिग्ध को फ़्रांस के हवाले किये जाने की सूचना दी है।

फ्रांसीसी समाचारपत्र लोफ़ीगारो की वेबसाइट के अनुसार फ़्रांस की राजधानी में नवंबर 2015 में हुए आतंकी हमले के मुख्य आरोपी सलाह अब्दुस्सलाम को बेल्जियम सरकार ने फ्रांस को सौंप दिया है। बेल्जियम के अभियोजकों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

फ्रांस के अधिकारियों के अनुरोध पर उसे बुधवार तड़के बेवेरेन जेल से स्थानांतरित किया गया। बताया जा रहा है कि जल्द ही सलाह अब्दुस्सलाम की पेशी फ्रांस के कोर्ट में होगी।

बेल्जियम के न्यायालय ने पेरिस हमलों के सरग़ना को प्रत्यर्पित करने के लिए मार्च के अंत में सहमति जता दी थी। 26 वर्षीय सलाह अब्दुस्सलाम को 18 मार्च को ब्रसल्ज़ में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया था। अब्दुस्सलाम की गिरफ़्तारी के कुछ ही दिनों के बाद ब्रसेल्ज़ में आतंकी हमले हुए थे जिसमें 32 लोग मारे गए थे।