वार्ता और प्रतिबंध एक साथ नहीं चल सकते, मादुरो
https://parstoday.ir/hi/news/world-i95526-वार्ता_और_प्रतिबंध_एक_साथ_नहीं_चल_सकते_मादुरो
वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति ने यूरोपीय संघ को चेतावनी देते हुए कहा है कि जब तक यह संघ प्रतिबंधों की नीति को नहीं बंद करता उस समय तक उसके साथ किसी भी प्रकार की वार्ता संभव नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २५, २०२१ १४:२७ Asia/Kolkata
  • वार्ता और प्रतिबंध एक साथ नहीं चल सकते, मादुरो

वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति ने यूरोपीय संघ को चेतावनी देते हुए कहा है कि जब तक यह संघ प्रतिबंधों की नीति को नहीं बंद करता उस समय तक उसके साथ किसी भी प्रकार की वार्ता संभव नहीं है।

स्पूतनिक के अनुसार, वेनेज़ोएला के राष्ट्रपति का यह बयान यूरोपीय संघ की उस कार्यवाही के बाद आया है जिसमें उसने वेनेज़ोएला के 19 वरिष्ठ अधिकारियों को प्रतिबंधित कर दिया।  यूरोपीय संघ की इस कार्यवाही की प्रतिक्रिया में वेनेज़ोएला की सरकार ने काराकास में यूरोपीय संघ के राजदूत को देश से निकलने के लिए 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।

यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों ने सोमवार को लोकतंत्र को कमज़ोर करने तथा अधिकारों के दुरुपयोग का आरोप लगाकर वेनेज़ोएला के 19 अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाया है।  यूरोपीय संघ का दावा है कि यह अधिकारी चुनाव क़ानूनों को कमज़ोर करने के साथ ही मानवाधिकारों का उल्लंघन करते हुए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को सीमित कर रहे थे।

यह कोई पहली बार नहीं है कि यूरोपीय संघ ने वेनेज़ोएला की सरकार के विरोधियों के पक्ष में कार्यवाही की है।  पहले भी यह संघ मादूरो की सरकार को कमज़ोर करने के प्रयास करता आया है।

ज्ञात रहे कि यूरोपीय संघ सहित अमरीका के घटकों ने हालिया वर्षों के दौरान वेनेज़ोएला की क़ानूनी सरकार को गिराने के लिए धमकियों, दबावों और प्रतिबंधों का सहारा ले रखा है जिनमें उनको अबतक कोई सफलता हासिल नहीं हुई है।