म्यांमार में दो अन्य प्रदर्शनकारियों की पुलिस की गोली से मौत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i96044-म्यांमार_में_दो_अन्य_प्रदर्शनकारियों_की_पुलिस_की_गोली_से_मौत
म्यांमार में तख्ता पलट के विरोध में जारी प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों ने दो अन्य प्रदर्शनकारियों को गोली मार दी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०९, २०२१ १८:५५ Asia/Kolkata
  • म्यांमार में दो अन्य प्रदर्शनकारियों की पुलिस की गोली से मौत

म्यांमार में तख्ता पलट के विरोध में जारी प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों ने दो अन्य प्रदर्शनकारियों को गोली मार दी।

म्यांमार में सोमवार को तख्ता पलट के विरोध में जारी प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों ने दो प्रदर्शनकारियों को गोली मार दी।  इसी के साथ सुरक्षा बलों ने विभिन्न हिस्सों में चल रहे प्रदर्शन को खत्म करने के लिए फायरिंग भी की।  यह लोग म्यांमार के मीतकियाना नगर में मारे गए।

इस बीच सोशल मीडिया पर जारी ग्राफिक वीडियो में म्यांमार की सड़कों पर सेना को आंसू गैस के गोले छोड़ते दिखाया गया है। वहीं प्रदर्शनकारी भी पत्थर चलाते दिख रहे हैं। काफी संख्या में लोग घायलों को लेकर इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं।  रिपोर्ट केअनुसार, उत्तरी म्यांमार में जारी प्रदर्शन को दबाने पहुंची सेना ने दो अन्य प्रदर्शनकारियों को गोली मार दी। इस प्रकार म्यांमार में प्रदर्शन के दौरान मारे जाने वालों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है।  इस दौरान काफी संख्या में लोग घायल ही हुए हैं।  म्यामांर के दूसरे सबसे बड़े शहर में एकजुटता प्रदर्शित करने के इरादे से लोगों का भारी हुजूम मांडले में प्रदर्शन कर रहा है।

याद रहे कि 1 फरवरी 2021 से म्यामांर में लोकतंत्र की बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन किये जा रहे हैं। वहां के समाचारपत्र इरावडी के मुताबिक, मितकियाना में प्रदर्शनकारियों को सिर में गोली मारी गई।