अमरीकी में फिर हुई गोलीबारी, कई हताहत और घायल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i97616-अमरीकी_में_फिर_हुई_गोलीबारी_कई_हताहत_और_घायल
अमरीका के इंडियाना राज्य के इंडियाना पोलिस नगर में गोलीबारी की घटना में 8 लोग मारे गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १६, २०२१ १६:५८ Asia/Kolkata
  • अमरीकी में फिर हुई गोलीबारी, कई हताहत और घायल

अमरीका के इंडियाना राज्य के इंडियाना पोलिस नगर में गोलीबारी की घटना में 8 लोग मारे गए।

अमेरिका के इंडियानापोलिस शहर में अंधाधुंध फायरिंग हुई। इस फायरिंग में 8 लोगों की मौत हुई जबकि कई लोग घायल हो गए।

इंडियानापोलिस मेट्रोपोलिटन पुलिस डिपार्टमेंट की प्रवक्ता जेनी कुक ने बताया कि यह घटना इंडियानापोलिस में एयरपोर्ट के पास मिराबेल रोड पर स्थित फेड एक्स कंपनी के वेयरहाउस में गुरुवार रात को हुई। इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़कों पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पहले यह खबर आई थी कि हमलावर ने खुद भी आत्महत्या कर ली, लेकिन बाद में बताया गया कि वह जिंदा है।  हालांकि इस बारे में विरोधाभासी रिपोर्टें आ रही हैं।  यह पता नहीं चल पाया है कि इस हमले से हमलावर का क्या उद्देश्य था?

याद रहे कि अमेरिका में आए दिन फायरिंग की घटनाएं होती रहती हैं।  गोलीबार की घटनाएं अब अमरीका में दैनिक जीवन का भाग होती जा रही हैं।  इससे पहले 31 मार्च को दक्षिणी कैलिफोर्निया में फायरिंग की घटना में 4 लोगों की मौत हो गई थी जिसमें एक बच्चा भी शामिल था। इस घटना से पहले 22 मार्च को बाउल्डर में हमलावर ने सुपर मार्केट में अंधाधुंध गोलियां बरसाईं थी। इस घटना में 10 लोग मारे गए थे जिसमें एक स्थानीय पुलिस ऑफिसर भी शामिल था।