म्यांमार की सेना के 5 जवान मारे गए
https://parstoday.ir/hi/news/world-i97698-म्यांमार_की_सेना_के_5_जवान_मारे_गए
उत्तरी म्यांमार में इस देश की सेना के 5 सैनिकों को मार दिया गया।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Apr १८, २०२१ २१:३६ Asia/Kolkata
  • म्यांमार की सेना के 5 जवान मारे गए

उत्तरी म्यांमार में इस देश की सेना के 5 सैनिकों को मार दिया गया।

कल तक म्यांमार की जनता का खुलकर दमन करने वाली सेना के पांच सैनिकों को मार दिया गया।

अनातोली समाचार एजेन्सी के अनुसार उत्तरी म्यांमार में इस देश की सेना और एक सशस्त्र गुट के बीच हुई झड़प में सेना के कम से कम 5 जवान मारे गए।  केआईए नामक गुट एक सशस्त्र राष्ट्रीय गुट है जो म्यांमार में सैन्य विद्रोह का विरोध कर रहा है।

म्यांमार के काचीन प्रांत के सूमप्राबूम नामक क्षेत्र में सेना और केआईए सशस्त्र गुट के बीच झड़प हो गई।  इस झड़प में सेना के 5 सैनिक मारे गए जबकि सशस्त्र राष्ट्रीय गुट को कोई नुक़सान नहीं हुआ।  केआईए ने घोषणा कर रखी है कि वह म्यांमार में हुए सैन्य विद्रोह का विरोध करने वालों की रक्षा करेगा।  इसके अतिरिक्त 19 अन्य एसे सशस्त्र गुट हैं जो कह चुके हैं कि वे म्यांमार में सैन्य विद्रोह का विरोध करते हैं और इसका विरोध करने वालों का वे खुलकर समर्थन करते हैं।

याद रहे म्यांमार में होने वाले सैन्य विद्रोह के बाद से इसका विरोध करने के कारण कम से कम 730 लोग मारे जा चुके हैं।  पहली फरवरी को म्यांमार की सेना ने इस देश में विद्रोह करके सत्ता अपने हाथ में ले ली है और वह इसका विरोध करने वालों का दमन कर रही है।