फ्रांसीसी राष्ट्रपति को जड़ा थप्पड़
https://parstoday.ir/hi/news/world-i99904-फ्रांसीसी_राष्ट्रपति_को_जड़ा_थप्पड़
फ्रांसीसी राष्ट्रपति को थप्पड़ मारने वाले युवा ने थप्पड़ से पहले एमैनुएल मुर्दाबाद का नारा लगाया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०८, २०२१ २२:०५ Asia/Kolkata

फ्रांसीसी राष्ट्रपति को थप्पड़ मारने वाले युवा ने थप्पड़ से पहले एमैनुएल मुर्दाबाद का नारा लगाया।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रॉन इस देश के दक्षिणपूर्व में स्थित ड्रोम क्षेत्र में एक वॉकअबाउट सेशन में मौजूद थे। इसी दौरान भीड़ में शामिल एक व्यक्ति ने अचानक फ्रांसीसी राष्ट्रपति के चेहरे पर थप्पड़ जड़ दिया और एमैनुएल मुर्दाबाद का नारा लगाया।

 

फ्रांसीसी राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उस युवक को गिरफ्तार कर लिया और एमैनुएल मैक्रां को वहां से दूर ले गए।

सूत्रों के अनुसार इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अभी यह ज्ञात नहीं है कि जिस व्यक्ति ने थप्पड़ मारा है वह कौन है और उसने किन कारणों से ऐसा किया?

फ्रांस के दक्षिणपूर्व में स्थित ड्रोम क्षेत्र में एमैनुएल मैक्रां रेस्टोरेंट मालिकों और छात्रों से मुलाकात कर बातचीत कर रहे थे कि Covid-19 महामारी का असर कम होने के बाद जिंदगी किस तरह पटरी पर लौट रही है।

राष्ट्रपति के साथ हुई इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें फ्रांसीसी राष्ट्रपति को थप्पड़ खाते बहुत अच्छी तरह देखा जा सकता है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए