शुक्रवार- 29 मई
29 मई सन 1453 ईसवी को तत्कालीन पूर्वी रोम की राजधानी क़ुस्तुन्तुनिया की बंदरगाह पर तत्कालीन उसमानी शासक सुलतान मोहम्मद फ़ातेह का अधिकार हो गया।
1919, प्रिकमर्ग गणराज्य हंगरी से औपचारिक रूप से स्वाधीन हो गया।
1922, ब्रिटिश लिबरल सांसद होरटियो बॉटोमली को धोखाधड़ी के अपराध में 7 साल के लिए जेल में बंद कर दिया गया।
1987, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की मौत 29 मई को हो गई।
1972, भारतीय सिनेमा में अपनी अलग पहचान रखने वाले पृथ्वीराज कपूर का निधन हो गया।
1953, एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नॉर्गे माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने।
1970, यूनाइटेड रुस ने अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट किया।
1985, यूरोपीयन फ़ुटबॉल कप के फ़ाईनल को लेकर हुए दंगों में 39 खेलप्रेमी मरे।
2010, संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में एनपीटी की समीक्षा बैठक में सभी 189 सदस्य देश इस बात के लिए राज़ी हुए कि मध्यपूर्व को परमाणु हथियारों से मुक्त करने के लिए क़दम उठाए जाएं।
यह नगर सन 330 ईसवी में कॉन्स्टेन्टाइन नामक नरेश द्वारा बसाया गया इसे कॉन्स्टेन्टाइन भी कहा जाता है। यह अजेय दुर्ग रुपी नगर था जो मूल्यवान कलात्मक‚ साहित्यिक और ऐतिहासिक धरोहरों से मालामाल समझा जाता है। सुलतान मोहम्मद फ़ातेह ने नगर पर अधिकार करने के बाद पहला आदेश जारी करके नगर के निवासियों को सुरक्षा और स्वतंत्रता प्रदान की। उन्होंने इस नगर के खंडहरो का पुर्निमार्ण कराया और एक मस्जिद का निर्माण कराया। जो अब तक बाक़ी है इसे मस्जिद सुलतान मोहम्मद के नाम से जाना जाता है। सन 1930 में क़ुसतुनतुनिया का नाम इस्ताम्बूल पड़ गया। अब यह तुर्की का महत्वपूर्ण नगर है जो इस देश के पश्चिमी भाग में स्थित है।
29 मई सन 1953 ईसवी को ब्रिटेन के पर्वतारोही एडमंड हिलेरी और उनके पर्वतारोही साथी तेनज़िंग नार्गे ने विश्व की सबसे उॅची पर्वत चोटी एवरेस्ट को सर किया। हिमालय पर्वत में स्थित 8848 मीटर उॅची यह चोटी विश्व की सबसे उॅची चोटी है। इस चोटी पर इन दोनों पर्वतारोहियों के पहुँच जाने के बाद पर्वतारोहियों के गुट विभिन्न देशों से इस ओर आकृष्ट हुए। और उनमें से अनेक ने इस चोटी पर चढ़ने का श्रेय प्राप्त किया।

29 मई सन 1937 ईसवी को स्पेन के गृह युद्ध के दौरान प्रजातंत्रवादियों के युद्धक विमानों ने जो राजशाही के समर्थकों से संघर्ष कर रहे थे जर्मनी के एक युद्धपोत को निशाना बनाया। जवाब में जर्मनी के युद्धपोतों ने दक्षिणी स्पेन में आलमेरिया बंदरगाह पर प्रजातंत्रवादियों के ठिकानों पर गोले बरसाए। जर्मनी के एक युद्धपोत पर स्पेन के प्रजांत्रवादियों का आक्रमण करना था कि जर्मनी को अच्छा बहाना मिल गया और उसने स्पेन के राजशाही समर्थकों का व्यापक आर्थिक और सैनिक समर्थन आरंभ कर दिया। अंतत: मार्च सन 1939 ईसवी में जनरल फ़्रैन्को के नेतृत्व में राजशाही समर्थकों को प्रजातंत्रवादियों पर विजय प्राप्त हुई।

***
9 खुर्दाद सन 1303 हिजरी शम्सी को ईरान के विख्यात चिकित्सक नाज़िमुल अतिब्बा का तेहरान में निधन हुआ। उनका पूरा नाम मिर्ज़ा अली अकबर खान नफ़ीसी था। उन्होंने आरंभिक शिक्षा प्राप्ति के बाद दर्शनशास्त्र और दूसरे इस्लामी विषयों का ज्ञान अर्जित करना आरंभ किया। साथ ही वह तेहरान में चिकित्सा विज्ञान की शिक्षा भी ग्रहण करते रहे। उन्होंने चिकित्सा विज्ञान से संबंधित कई महत्वपूर्ण पुस्तकें लिखी हैं जिनमें से अधिकांश का कई भाषाओं विशेषकर अंग्रेज़ी में अनुवाद हो चुका है। उन्हें साहित्य से भी बड़ा लगाव था। उन्होंने फ़ार्सी शब्दकोष भी संकलित किया। फ़रहंगे नफ़ीसी उनका महत्वपूर्ण शब्दकोष है। यह पांच खंडो। पर आधारित है। नाज़िमुल अतिब्बा को यह महत्वपूर्ण काम करने में 25 वर्ष का समय लगा।
***
6 शौवाल सन 786 हिजरी क़मरी मुसलमान धर्मगुरु और कवि इब्ने बरदिस का निधन हुआ। वे लेबनान के बअलबक नगर में पैदा हुए थे और आरंभिक शिक्षा वहीं प्राप्त की। इसके बाद वे सीरिया के नगर दमिश्क़ चले गये। जहॉ उन्होंने उस समय के वरिष्ठ धर्मगुरुओं से शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने शिक्षा पूरी करने के लिए बहुत से इस्लामी देशों की यात्रा की। और फिर शिक्षा में व्यस्त हो गये। वे लोगों में अपने शिष्टाचार और अच्छे व्यवहार तथा पवित्र आचरण के लिए प्रसिद्ध थे।
उनके हाथों की लिखी कई महत्वपूर्ण पुस्तकें हैं जिनमें से एक अलएलाम फी वफ़ीयातिल आलाम है।