Sep १०, २०१६ ०६:२१ Asia/Kolkata
  • शनिवार - 12 सितम्बर

1398 तैमूर लंग सिंधु नदी के तट पर पहुंचा।

1857 एसएस सैन्ट्रल अमेरिका नामक जहाज़ उत्तरी केरोलिना में केप हैटरास से 160 मील पूरब में डूब गया, इस जहाज़ पर सवार कैप्टन विलियम लेविस समेत 426 यात्री और कर्मचारी डूबकर मर गए। इस जहाज़ पर 13 से 15 टन सोना लदा हुआ था।

1919 एडोल्फ़ हिट्लर ने जर्मन वर्कर्स पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

1948 पाकिस्तान के नेता मोहम्मद अली जिन्नत के निधन के एक दिन बाद भारतीय सेना ने हैदराबाद राज्य के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया।

1990 पूर्व और पश्चिम जर्मनी को एकीकृत करने के लिए अमेरिका, इंग्लैण्ड, फ्रांस, सोवियत संघ, पूर्व और पश्चिम जर्मनी ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।

2000 न्यूयार्क में अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन प्रारम, उत्तर-पश्चिम अंतर्राष्ट्रीय समुद्री मार्ग से लिए एक महत्त्वपूर्ण समझौते पर भारत, ईरान एवं रूस के बीच समझौता।

1912 भारत के जाने-माने नेता और पत्रकार फिरोज गांधी का जन्म हुआ.

1948 स्विट्ज़रलैंड ने अपना पहला संविधान पारित किया, जिसके बाद इस देश में फ़ेडरल व्यवस्था की स्थापना हुई।

 

12 सितम्बर सन 1683 ईसवी को उसमानी सेना के योरोप की ओर अग्रसर होने के कारण ऑस्ट्रिया तथा पौलैंड की संयुक्त सेना और उस्मानी सेना के मध्य एक रक्त रंजित युद्ध आरंभ हुआ। 

इस युद्ध में उस्मानी सेना ने ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना का लगभग दो महीनें तक परिवेष्टन जारी रखा और यदि इस नगर पर उसका अधिकार हो जाता तो उसमानी शासन को योरोप महाद्वीप में अपनी सीमाएं विस्तृत करने के मार्ग में एक बड़ी सफलता प्राप्त होती किंतु ऑस्ट्रिया और पोलैंड की सेना ने कड़ा प्रतिरोध किया और उसमानी सेना को पीछे हटना पड़ा।

12 सितमबर सन 1897 ईसवी को विश्व विख्यात फ़्रांसीसी भौतिक एवं रासायनशास्त्री एरेन क्यूरी का पेरिस में जन्म हुआ। उनकी मॉ प्रख्यात अविष्कारक मैडम क्यूरी और पिता पेयर क्यूरी थे जिन्होंने कई रेडियो ऐक्टिव तत्वों की खोज की। एरेन क्यूरी ने अपनी मॉ के सहकारियों के साथ मिलकर शोधकार्य किया और भौतिक शास्त्र के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां अर्जित कीं। उन्हें उनकी भारी सफलताओ के लिए नोबेल पुरूस्कार से सम्मानित किया गया।

 

12 सितम्बर सन 1944 ईसवी को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लंदन में अमरीका, रूस, तथा इंगलैंड के प्रतिनिधियों द्वारा जर्मनी पर अधिकार के संबंध में एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए जिसके बाद संयुक्त सेनाओं ने अपने निरंतर आक्रमण से 1945 में जर्मनी पर पूर्ण अधिकार स्थापित किया। वर्ष 1949 में जर्मनी दो अलग देशों पूर्वी जर्मनी और पश्चिमी जर्मनी में विभाजित हो गया।

 

***

22 शहरीवर, सन 1365 हिजरी शम्सी को पाकिस्तान के प्रसिद्ध लिपिकार हाफिज़ मोहम्मद युसुफ़ सदीदी का लाहौर में निधन हुआ। वे वर्ष 1299 हिजरी शम्सी में चक्वाल में पैदा हुए थे। उनकी कला के नमूने पाकिस्तान के संग्रहालय में देखे जा सकते हैं।

 

***

23 मोहर्रम सन 1209 हिजरी क़मरी को विख्यात मुस्लिम धर्मगुरु अल्लामा मुल्ला मेहदी नराक़ी का निधन हुआ। उन्होंने अपने देश ईरान में आरंभिक शिक्षा की प्राप्ति के बाद उच्चस्तरीय शिक्षा के लिए इराक़ के पवित्र नगर नजफ़ की यात्रा की और वहां वरिष्ठ मुसलमान धर्मगुरुओं की सेवा में रहकर ज्ञान की प्यास बुझाने में लीन हो गये। उन्होंने बड़े ही धैर्य, संयम और परिश्रम के साथ शिक्षा प्राप्त की और बहुत से विषयों के ज्ञानी हो गये। इसके बाद वे अध्ययन अध्यापन और लेखन में लग गये। मुल्ला मेहदी नराक़ी ने विख्यात पुस्तक जामेउस्सआदा लिखी है जिसमें उन्होंने नैतिक विषयों पर बड़े विस्तार से चर्चा की है। उनकी एक अन्य पुस्तक का नाम अनीसुल मोवह्हेदीन है जिसमें उन्होंने इस्लाम धर्म के मूल सिद्धान्तों को बड़े ही सादे अंदाज़ में वर्णित किया है। इसे पढ़ कर कोई भी इस्लाम धर्म के मूल विचारों व सिद्धान्तों का ज्ञान प्राप्त कर सकता है।