रविवार - 13 सितम्बर
13 सितम्बर सन 1250 ईसवी को ईसाइयों और मुसलमानों के बीच मन्सूरिया नामक युद्ध आरंभ हुआ।
1922, लीबिया के अल-अज़ीज़िया इलाक़े में धरती पर उस समय तक का उच्चतम तापमान दर्ज किया गया। छाया में मापा गया यह तापमान 58 डिग्री सेंटीग्रेड था।
1923, स्पेन में सैन्य तख्तापलट हुआ और मिगेल डे प्रिमो रिवेरा ने सत्ता संभाली और एक तानाशाही सरकार की स्थापना की।
1947, भारत के विभाजन के बाद, भारतीय प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु ने 40 लाख हिंदूओं और मुसलमानों के पारस्परिक स्थानांतरण का सुझाव दिया।
1948, भारत के तत्कालीन उप प्रधान मंत्री वल्लभ भाई पटेल ने भारत में हैदराबाद के विलय के लिए सेना को आगे बढ़ने का आदेश दिया।
1956, आईबीएम ने पहले ऐसे कम्पूयटर को पेश किया जिसमें डाटा स्टोर के लिए हार्डडिस्क का प्रयोग किया गया था।
1989, दक्षिण अफ़्रीक़ा में नस्लभेद के ख़िलाफ़ सबसे बड़ी रैली का आयोजन हुए।
2000, भारत के विश्वनाथन आनन्द ने शेनयांन में पहला फ़िडे शतरंज विश्व कप जीता।
2001, अमरीका में 9/11 की चरमंथी घटना के बाद, नागरिक विमानन सेवा को पुनः शुरू कर दिया गया।
2002, इस्राईल ने फ़िलिस्तीन के अवैध अधिकृत इलाक़े ग़ज्ज़ा पट्टी पर हमला कर दिया।
2006, IBSA (भारत-ब्राजील-साउथ अफ़्रीका त्रिगुटीय संगठन) का पहला शिखर सम्मेलन ब्राज़ील की राजधानी ब्रासीलिया में शुरू हुआ।
2007, नेश्नल एरोनॉटिक्स स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के वैज्ञानिकों ने बृहस्पति से तीन गुना बड़े गृह का पता लगाया।
2008, भारत की राजधानी नई दिल्ली श्रंखलाबद्ध बम धमाकों से दहल उठी, परिणामस्वरूप 30 लोग हताहत और 130 से भी अधिक घायल हो गए।
2009, चन्द्रमा पर बर्फ़ खोजने का इसरो-नासा का अभियान असफ़ल हुआ।
13 सितम्बर सन 1250 ईसवी को ईसाइयों और मुसलमानों के बीच मन्सूरिया नामक युद्ध आरंभ हुआ। यह युद्ध जिसे क्रूसेड के नाम से भी जाना जाता है, मिस्र में हुआ। फ्रांस के सम्राट सेन्ट लुई मिस्र पर अधिकार जमाने के प्रयास में थे किंतु विख्यात मुस्लिम कमांडर सलाहुद्दीन अय्यूबी के नेतृत्व में मुसलमान सेना ने ईसाई सेना को पराजित किया और लुई गिरफ़तार कर लिए गये।
13 सितम्बर सन 1658 ईसवी को इंगलैंड के पहले राष्ट्रपति ओलिवर क्रेमवल का 59 वर्ष की आयु में निधन हुआ। वे इंग्लैं के नरेश चार्ल्स प्रथम को मृत्युदंड दिए जाने के बाद इस देश में राजशाही शासन व्यवस्था को समाप्त करके वर्ष 1649 से अनौपचारिक रुप से और वर्ष 1653 से औपचारिक रुप ब्रिटेन के शासक बने और कुल मिलाकर 9 वर्ष तक अत्याचार के साथ शासन किया। क्रेमवेल के बाद उनके पुत्र ने उनका स्थान संभाला किंतु उनकी अयोग्यता के कारण उन्हें अपदस्थ कर दिया गया और इंग्लैंड में दोबारा राजशाही शासन व्यवस्था आरंभ हो गयी।
13 सितम्बर सन 1780 ईसवी को अमरीका के शिकागो नगर में लिफ्ट का पहला परीक्षण किया गया। इसे जॉन बेकबार्ट नामक एक अमरीकी ने बनाया था। इस परीक्षण में कुछ लोगों को 100 मीटर की उँचाई तक ले जाकर फिर नीचे लाया गया। बिजली की पहली लिफ्ट 1889 में और पहली ऑटोमेटिक लिफ़ट 1915 में बनी।

13 सितम्बर 1993 को फिलिस्तीनी नेता यासिर अरफात और ईस्राईली प्रधान मंत्री इस्हाक़ राबिन के बीच अमरीका की राजधानी वाशिंगटन में गज्ज़ा अरीहा नामक एक समझौता हुआ। इस समझौते के आधार पर फिलिस्तीनी प्रशासन और इस्राईल ने एक दूसरे को औपचारिकता प्रदान की। इस समझौते में इस्राईल ने पश्चिमी तट से अपनी सेनाओं को पीछे हटाने और बाद में: फिलिस्तीनी देश की स्थापना पर सहमति जताई थी। इस समझौते के आधार पर ज़ायोनी कॉलोनियों का निर्माण समाप्त होना गिरफ़तार किये गये फिलिस्तीनयों की रिहाई और देश से निकाले गये फ़िलिस्तीनयों की वापसी को सुनिश्चित बनाने पर सहमति हुई थी किंतु ज़ायोनी शासन ने इस समझौते के किसी भी भाग का क्रियान्वयन नहीं किया।

***
24 मोहर्रम सन 1354 हिजरी क़मरी को उर्दू भाषा के ड्रामा लेखक और शायर आग़ा मोहम्मद शाह का निधन हुआ। वे आग़ा हश्र काश्मीरी के नाम से प्रसिद्ध थे। सन 1296 हिजरी क़मरी में भारत के बनारस नगर में उनका जन्म हुआ। उन्होंने कुरआन का स्मरण करने के साथ शिक्षा आरंभ की।
कुछ समय बाद उन्होंने शायरी और ड्रामा लिखना आरंभ किया। उनके पहले ड्रामे का नाम आफ़ताबे मोहब्बत है। उन्होंने कुल 36 ड्रामे लिखे हैं।
उनके लेखों में जीवन की समस्याओं और वास्तविक्ताओं को बड़े ही सादे किंतु प्रभावशाली तरीक़े से बयान किया गया है। वे एक अच्छे शायर भी थे।
24 मुहर्रम सन 1272 हिजरी क़मरी को प्रसिद्ध शिया धर्मगुरु हाज आक़ा मुहम्मद तक़ी अस्तराबादी का देहान्त हुआ। वे शिया मुसलमानों के अत्याधिक विख्यात व वरिष्ठ धर्मगुरु थे। उन्होंने चौदह वर्षों तक इस्लामी ज्ञान के केन्द्र, नजफ़ में विभिन्न धर्मगुरुओं से शिक्षा प्राप्त की थी। मुहम्मद तक़ी अस्तराबादी सन 1271 हिजरी क़मरी में अस्तराबाद की सीमा पर हंगामे होने के बाद इस घटना के बारे में चर्चा के लिए ईरानी नरेश नासिरुद्दीन शाह के पास तेहरान आए किंतु वापसी से पहले ही उनका तेहरान में निधन हो गया।