मंगलवार- 15 सितम्बर
15 सितम्बर वर्ष 1958 को घातक रोग ट्रेकोमा के वायरस की चिकित्सा विज्ञान में पहली बार खोज हुई।
इस घातक बीमारी के वायरस का पता लगने से ट्रेकोमा से संघर्ष के लिए मार्ग प्रशस्त हुआ। इस बीमारी का पता लगने के समय तक प्रतिवर्ष हज़ारों लोग विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में आंख की रौशनी से वंचित हो जाते थे। इस वायरस का पता ब्रिटेन के प्रसिद्ध चिकित्सक कोलियर और उनके सहयोगी ने लगाया।
15 सितम्बर वर्ष 1991 को यूरोप के दक्षिण पूर्वी क्षेत्र में स्थित मेसोडोनिया ने यूगोस्वालिया से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की। पंद्रहवी शताब्दी के मध्य में मेसोडोनिया पर उसमानी शासक का नियंत्रण हो गया था और उन्नीसवीं शताब्दी के अंत में इसका बुलग़ारिया में विलय हो गया। वर्ष 1913 में द्वितीय बालकान युद्ध के दौरान सर्बिया ने मेसोडोनिया पर नियंत्रण कर लिया और प्रथम विश्व युद्ध के बाद क्रोएशिया और स्लूवेनिया के साथ स्वतंत्र देश बना दिया किन्तु मेसोडोनिया और क्रोएशिया की जनता ने इस गठबंधन का विरोध करते हुए उसके विरुद्ध क्रांति की। द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद मेसोडोनिया एक बार फिर यूगोस्लाविया संघ से मिल गया और एक स्वाधीन गणतंत्र के रूप में पहचाना गया। वर्ष 1980 के दशक के अंत में पूर्वी यूरोप और सोवियत संघ के परिवर्तनों और इसी प्रकार स्लूवेनिया और क्रोएशिया के यूगोस्लाविया से स्वतंत्र होने के बाद मेसोडोनिया ने भी पश्चिम के समर्थन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा कर दी। मेसोडोनिया का क्षेत्रफल लगभग 26 हज़ार वर्ग किलोमीटर है और यूनान, सर्बिया, अल्बानिया और बालकान में स्थित बुलग़ारिया इसके पड़ोसी देश हैं।
15 सितम्बर वर्ष 1951 को कम्युनिस्ट चीन ने तिब्बत पर क़ब्ज़ा कर लिया और दलाई लामा के मठ में अपने पुजारियों को भेज दिया। तिब्बत एशिया में एक क्षेत्र है जिसकी भूमि मुख्यतः उच्च पठारी है। इसके प्रायः सम्पूर्ण भाग पर चीनी गणराज्य का शासन है जबकि तिब्बत शताब्दियों से एक पृथक देश के रूप में रहा है। यहां के लोग बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं तथा इनकी भाषा तिब्बती है। 1959 में तिब्बत के वरिष्ठ अध्यात्मिक धर्मगुरू दलाई लामा ने भारत में शरण ली।
15 सितंबर वर्ष 1959 को भारत में टेलिविज़न प्रसारण का आरंभ हुआ जब एक प्रायोगिक परियोजना के रुप में दिल्ली में टी.वी केन्द्र खोला गया तथा दूरदर्शन नाम से सरकारी टीवी चैनल की नींव पड़ी। दूरदर्शन में सेटेलाइट तकनीक का प्रयोग 1975-1976 में आरंभ हुआ। टेलीविज़न शब्द लैटिन तथा यूनानी शब्दों से बनाया गया है जिसका अर्थ होता है दूर दृष्टि। टेलीविज़न सेट वर्ष 1930 के उत्तरार्ध से उपलब्ध रहे हैं और समाचार व मनोरंजन के स्रोत के रूप में शीघ्र ही घरों व संस्थाओं में आम हो गये। वर्ष 1970 के दशक से वीसीआर टेप और उसके बाद वीसीडी व डीवीडी जैसी डिजीटल प्रणालियों के द्वारा रिकार्ड किये कार्यक्रम व सिनेमा देखना भी सम्भव हो गया और अब तो उस तकनीक में काफ़ी प्रगति हुई।
***
25 शहरीवर सन 1357 हिजरी शम्सी को ईरान के पूर्वोत्तरी क्षेत्र के तबस नगर और उसके निकटवर्ती क्षेत्रों में भीषण भूकम्प आया। इस भूकंप की तीव्रता रेक्टर स्केल पर 7 दशमलव 7 मापी गयी। इस भीषण भूकम्प में 25 हज़ार लोग हताहत और दसियों हज़ार घायल हो गये। तबस आपदा से जनता पर पड़ने वाले प्रभाव का दुरुपयोग करते हुए तत्कालीन शासक शाह ने जनता को इस्लामी क्रान्ति के मार्ग से हटाना चाहा। किंतु इमाम ख़ुमैनी ने एक संदेश भेजकर प्रभावित लोगों की सहायता पर बल दिया और साथ ही क्रान्ति को जारी रखने की भी इच्छा व्यक्त की।
***
26 मोहर्रम सन 1023 हिजरी कमरी को ईरान के विद्धान शैख़ अब्दुल्लाह तुस्तरी का निधन हुआ। उन्होंने इस्लामी शिक्षा का पूरा ज्ञान प्राप्त किया और वे मुजतहिद बन गये अर्थात पैगम्बरे इस्लाम स के कथनों तथ कुरआन की आयतों से इस्लामी नियमों को समझने में सक्षम हो गये।
शिक्षा प्राप्ति के बाद वे इस्फ़हान नगर के धार्मिक शिक्षा केंद्र में शिक्षा देने लगे। उनके आस-पास लोगों की भीड़ लगी रहती थी। उन्होंने बड़े ही ज्ञानी शिष्य छोड़े हैं।
उन्होंने कई महत्त्पूर्ण पुस्तकें लिखी हैं जिनमे ख़वास्सुल क़ुरआन और जामेउल फ़वाएद का नाम लिया जा सकता है।