Sep १७, २०१६ ०७:२२ Asia/Kolkata
  • शुक्रवार- 18 सितम्बर

1502, क्रिस्टोफ़र कोलंबस कोस्टारिका पहुंचे। यह उनकी यात्रा का पांचवां और अंतिम पड़ाव था।

18 सितंबर वर्ष 1976 को ब्राज़ील के प्रसिद्ध फ़ुटबाल खिलाड़ी रोनाल्डो का जन्म हुआ।उनका पूरा नाम रोनाल्डो रुइस नेज़रियो डेलीमा है। 1990 के दशक के उत्तरार्द्ध और सन 2000 के दशक के पूर्वार्द्ध में रोनाल्डो विश्व के सर्वाधिक सफल स्कोरर थे। रोनाल्डो, फ़्रांसीसी फुटबॉल खिलाड़ी ज़ैनुद्दीन ज़ेदान के समान फ़ीफा प्लेयर ऑफ द इयर का पुरस्कार तीन बार जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं।

18 सितंबर वर्ष 1922 को हंग्री राष्ट्र संघ का सदस्य बना। इसके उत्तर में स्लोवाकिया, पूरब में यूक्रेन और रोमानिया, दक्षिण में सर्बिया और क्रोएशिया, दक्षिण पश्चिम में स्लोवानिया और पश्चिम में आस्ट्रिया स्थित हैं। इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर बुडापेस्ट है। हंग्री, यूरोपीय संघ, नैटो और ओइसीडी का सदस्य है। इसकी आधिकारिक भाषा हंगेरियाई है जो यूरोप में सबसे व्यापक रूप से बोली जाने वाली गैर योरोपीय भाषा है। हंग्री विश्व के तीस सबसे अधिक लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है, और प्रति वर्ष लगभग 8 दशमलव 6 लाख पर्यटकों को आकर्षित करता है।

18 सितंबर 1919 को हालैंड में महिलाओं को मतदान का अधिकार प्राप्त हुआ। यह देश पूर्वोत्तरी यूरोप में स्थित है। इसकी उत्तरी तथा पश्चिमी सीमा पर समुद्र स्थित है, दक्षिण में बेल्जियम एवं पूरब में जर्मनी है। इसे नीदरलैंड भी कहा जाता है। इसकी राजधानी एम्सटर्डम है जबकि हेग को प्रशासनिक राजधानी का दर्जा दिया जाता है। नीदरलैंड को अधिकतर हॉलैंड के नाम से जाना जाता है। यह देश यूरोपीय संघ, नैटो, आर्थिक विकास संगठन ओइसीडी एवं विश्व व्यापार संगठन डब्ल्यूटीओ का संस्थापक सदस्य है। नीदरलैंड भौगोलिक सन्दर्भ में एक निचला देश है। इसका लगभग 20 प्रतिशत क्षेत्र समुद्री तल से नीचे है। लगभग 21 प्रतिशत जनसंख्या समुद्री तल से नीचे रहती है और लगभग 50 प्रतिशत जनसंख्या समुद्र तल से केवल एक मीटर की उंचाई पर रहती है।

18 सितम्बर सन 1709 ईसवी को ब्रिटेन के प्रख्यात लेखक, कवि व साहित्यकार सेमोइल जॉन्सन का जन्म हुआ। उन्होंने अपनी साहित्यिक गतिविधियां पुस्तकों पर साहित्यिक टिप्पणी द्वारा आरंभ कीं और उसके पश्चात कविताएं लिखने लगे। सेमोइल जॉन्सन ने कई पुस्तकें लिखने के अतिरिक्त अंग्रेज़ी भाषा का शब्दकोष भी संकलित किया। 1784 में उनका निधन हुआ। उस समय उनकी आयु 75 वर्ष थी।

 

18 सितम्बर सन 1818 ईसवी को चिली को स्पेन से स्वतंत्रता प्राप्त हुई। 1536 में स्पेन ने चिली पर क़ब्ज़ा कर लिया था। 1814 में चिली में स्वतंत्रता संग्राम आरंभ हुआ। उस वर्ष राष्ट्रवादियों को सरकारी सैनिकों के हाथों पराजय हुयी। सन 1817 में अर्जेन्टाइना के सेना कमांडर खोज़े सान मार्टिन ने कई हज़ार सैनिकों के साथ चिली सहित स्पेन के उपनिवेशों पर आक्रमण किया। उन्होंने चिली के संग्मियों के साथ मिलकर स्पेन के सैनिकों को पीछे हटने पर विवश कर दिया और इस प्रकार 1818 में आज ही के दिन चिली स्वतंत्र हुआ।

18 सितम्बर सन 1931 ईसवी को जापान की सेना ने पूर्वोत्तरी चीन में स्थित मन्चूरी के क्षेत्र पर क़ब्ज़ा कर लिया। यह क़ब्ज़ा चीन और जापान के बीच दूसरे युद्ध का कारण बना। जापानियों ने मन्चूरी पर नियंत्रण के पश्चात वहॉ मेन्टको की पिटठू सरकार स्थापित कर दी। द्वितीय विश्व युद्ध के आरंभिक वर्षों तक पूर्वी व दक्षिणी चीन का एक विशाल क्षेत्र जापान के नियंत्रण में था किंतु द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान के विरुद्ध युद्ध में चीन को घटक देशों का व्यापक समर्थन प्राप्त हो गया और 1945 में इस युद्ध में जापान की भारी पराजय के बाद जापानी सैनिकों ने पूर्ण रुप से चीन को खाली कर दिया।

 

18 सितम्बर सन 1961 ईसवी को स्वीडन के प्रख्यात नेता व संयुक्त राष्ट्र संघ के दूसरे महासचिव डेग हेमरशोल्ड की कांगो की झड़पों को समाप्त कराने के प्रयास में एक वायु दुर्घटना में मृत्यु हो गई। उनका जन्म 1905 ईसवी में हुआ था। वे स्वीडन के लेखकों और साहित्यकारों में भी गिने जाते थे। हेमरशोल्ड को 1952 ईसवी से लगातार दो बार संयुक्त राष्ट्र संघ का महासचिव चुना गया। निधन के कुछ ही समय बाद उन्हे शांति के नोबल पुरस्कार से भी सम्मनित किया गया।

 

٭٭٭

 

29 मोहर्रम 903 हिजरी क़मरी को वर्तमान अफ़ग़ानिस्तान के पश्चिम में स्थित हेरात नगर में मुसलमान इतिहासकार मोहम्मद हेरवी का निधन हुआ। उनका जन्म अफ़ग़ानिस्तान के उत्तर में स्थित बल्ख़ नगर में हुआ था परंतु उन्होंने अपनी आयु का अधिकांश भाग हेरात में गुज़ारा। हेरवी की शैक्षिक महानता के कारण मोग़ल शासन श्रृंखला का विद्वान मंत्री अलीशीर नवाई उनका बहुत सम्मान करता था। हेरवी की सबसे महत्वपूर्ण किताब का नाम "तारीख़े रौज़तुस्फ़ा" है।