Apr ०३, २०१६ २०:३० Asia/Kolkata

1768, फ़िलिप एस्ले ने मॉडर्न सर्कस का पहला शो पेश किया।

1818, अमरीकी कांग्रेस ने अमरीका के राष्ट्रीय झंडे को मंज़ूरी दी।

1905, भारत की कांगड़ा घाटी में भूकंप से 20,000 लोगों की मौत हो गई।

1944, द्वितीय विश्व युद्ध में एंग्लो अमरीकी सेना की बुखारेस्ट में तेलशोधन संयंत्रों पर पहली बमबारी, तीन हज़ार नागरिकों की मौत।

1968, अमरीका के जाने माने नागरिक एवं अधिकार कार्यकर्ता मार्टिन लूथर किंग की टेनेसी के मेमफ़िस में एक होटल में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

1968, नासा ने अपोलो 6 का प्रक्षेपण किया।

1969, डा. डेंटन कूली ने पहला अस्थायी हृदय प्रत्यारोपित किया

1975, बिल गेट्स और पॉल एलेन के बीच भागीदारी से न्यू मैक्सिको के अलबकर्क में माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना हुई।

1979, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ज़ुल्फिकार अली भुट्टो को फांसी दे दी गई।

1983, अंतरिक्ष शटल चैलेंजर ने अपनी पहली उड़ान भरी।

 

4 अप्रैल सन 1908 ईसवी को अमरीका के लेखक रिचर्ड राइट का जन्म हुआ वे अश्वेत अमरीकी व्यक्ति थे। उन्होंने कड़े परिश्रम और कठिनाइयों के साथ 30 वर्ष बिताए और तीस वर्ष की आयु में लिखना आरंभ किया। उन्होंने अपनी पुस्तकों में अखेल लोगों की कठिनाइयों से भरे जीवन के बहुत से पहलुओं पर प्रकाश डाला है।

4 अप्रैल सन 1949 ईसवी को उत्तरी एटलांटिक संधि संगठन नैटो की स्थापना हुई। इस संधि में ब्रसेल्ज़ संधि के सदस्य बेल्जियम फ़्रांस लग्ज़म्बर्ग हॉलैंड ब्रिटेन और इसी प्रकार कैनेडा डेनमार्क इटली आइसलैंड नार्वे पुर्तगाल और अमरीका शामिल हुए।

नैटो के घोषणा पत्र के आधार पर इस संगठन के किसी एक सदस्य देश पर होने वाला आक्रमण समस्त देशों पर आक्रमण समझा जाएगा।

 

4 अप्रैल वर्ष 1960 को अफ़्रीक़ी देश सेनेगाल ने स्वतंत्रता प्राप्त की। पंद्रहवी शताब्दी से इस देश पर पुर्तगाली साम्राज्य का वर्चस्व रहा। सत्तरहवीं शताब्दी से फ़्रांसीसियों ने भी इस के भंडारों की लूटमार आरंभ कर दी। दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान फ़्रांस के कमज़ोर होने के कारण फ़्रांस के अन्य उपनिवेशों की भांति सेनेगाल की स्वतंत्रता और स्वाधीनता का मार्ग प्रशस्त हुआ और अंतत: 1960 में सेनेगाल को पूर्ण रूप से स्वतंत्र प्राप्त हुई। सेनीगाल की 94 प्रतिश्त जनसंख्या मुसलमानों की है।

 

4 अप्रैल वर्ष 1979 को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ज़ुल्फ़ेक़ार अली भुट्टो को फांसी दी गयी। उन्होंने पीपल्स पार्टी की स्थापना की थी। सन 1971 में बाग्लादेश के गठन के बाद वे पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने और सन 1973 का संविधान पारित होने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री का पद संभाला। सन 1977 में जनरल ज़ियाउल हक़ ने उनकी सरकार का तख़्ता उलट दिया और उन पर हत्या और देश द्रोह का आरोप लगाते हुए 1979 में उन्हें फांसी पर चढ़ा दिया।

 

***

 

16 फ़रवरदीन सन 1299 हिजरी शम्सी को ईरान के उत्तर पश्चिमी नगर तबरेज़ की जनता ने एक संघर्षकर्ता धर्मगुरू शैख़ मुहम्मद ख़याबानी के नेतृत्व में ब्रिटिश साम्राज्य के विरुद्ध क्रांति आरंभ की। उनके नेतृत्व में क्रांतिकारियों ने सरकारी कार्यालयों पर क़ब्ज़ा करके विदेश पर निर्भर सरकार और सन 1919 ईसवी के लज्जाजनक समझौते के बारे में अपने विरोध की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि सन 1919 ईसवी में होने वाले समझौते की परिधि से ईरान के समस्त प्राशसनिक, राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक मामले ब्रिटिश साम्राज्य के हाथ में चले गए और ईरान धीरे धीरे ईरान, ब्रिटेन का उपनिवेश बनता जा रहा था। शैख़ मुहम्मद ख़याबानी ने बारम्बार ईरान की मुसलमान जनता के वास्तविक अधिकारों का विस्तारपूर्वक वर्णन किया।

***

10 शाबान वर्ष 754 हिजरी क़मरी को इस्लामी जगत के एक महान विद्वान मजद्दुदीन अबुल्फ़वारस की मृत्यु हुई। उनका जन्म इराक़ में हुआ था। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा पूरी करके उच्च कोटि के शिक्षकों से ज्ञानार्जन किया। शिक्षा पूरी करने के बाद उनकी गणना भी विशेषज्ञों और बड़े शिक्षकों में होने लगी। मजद्दुदीन अबुल्फ़वारस फ़िक़्ह, उसूले फ़िक़्ह, हदीस, कलाम, क़ुरआने मजीद की व्याख्या और अरबी साहित्य में दक्ष थे। इस महान मुसलमान बुद्धिजीवी ने बहुत सी किताबें लिखी हैं जिनमें कनज़ुल्फ़वाएद विशेष रूप से उल्लेखनीय है।

 

10 शाबान 422 हिजरी क़मरी को पांचवी हिजरी शताब्दी के विख्यात कवि अबू अब्दुल बाक़ी का निधन हुआ। वे इराक़ के बग़दाद नगर में रहते थे। उन्होंने नगर के वरिष्ठ गुरुओं और सहित्यकारों की सेवा में उपस्थित होकर शिक्षा ग्रहण की और विभिन्न ज्ञानों में दक्ष हो गए। वे शायरी में विशेष दक्षत रखते थे।