मंगलवार- 14 अप्रैल
14 अप्रैल वर्ष 1865 ईसवी को अमरीकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की हत्या हुई।
14 अप्रैल वर्ष 1865 ईसवी को अमरीकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की हत्या हुई। वह 12 फ़रवरी वर्ष 1809 ईसवी को जन्मे थे। वर्ष 1846 ईसवी में वे अमरीकी कांग्रेस के सदस्य चुने गये। रिपब्लिकन पार्टी ने 1860 ईसवी में उन्हें राष्ट्रपति पद के लिए नामांकित किया और इस प्रकार वह अमरीका के राष्ट्रपति बने। उन के कार्याकाल के दौरान उन का सबसे महत्त्वपूर्ण कार्य दास प्रथा को समाप्त करना था जिसके कारण उन्हें अमरीका के सबसे विध्वंसक गृहयुद्ध का सामना करना पड़ा। 9 अप्रैल वर्ष 1865 ईसवी को विद्रोही दक्षिणी राज्यों के कमान्डर जनरल राबर्ट इ ली ने यूनीयन आर्मी के समक्ष हथियार डाल दिए। पांच दिन बाद 14 अप्रैल वर्ष 1865 को वह वाशिंग्टन के फ़ोर्ड थ्येटर में एक ड्रामा देख रहे थे कि एक कलाकार ने उनपर गोली चला दी जिससे उनकी मौत हो गयी।
- 14 अप्रैल सन् 1434 में फ्रांस के विश्वविख्यात सेंट पीटर कैथेड्रल की आधारशिला रखी गई।
- 14 अप्रैल सन् 1659 में औरंगज़ेब ने दिल्ली पर हुकूमत की लड़ाई में दारा को हराया।
- 14 अप्रैल सन् 1809 में नेपोलियन ने बावारिया के युद्ध में आस्ट्रिया को पराजित किया।
- 14 अप्रैल सन् 1814 में नेपोलियन को राजगद्दी से हटाया गया।
- 14 अप्रैल सन् 1849 में यूरोपीय देश हंगरी ने आस्ट्रिया से स्वतंत्र होने की घोषणा की और लुईस कोसुथ को अपना नेता चुना।
- 14 अप्रैल सन् 1865 में अमरीका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की आज ही के दिन वाशिंगटन के ‘फोर्ड थियटर’ में गोली मारकर हत्या हुईं।
- 14 अप्रैल सन् 1891 में भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का जन्म हुआ।
- 14 अप्रैल सन् 1912 में टाइटैनिक जहाज़ समुद्र में सफर करते समय हिमखंड से टकरा कर डूब गया था।
- 14 अप्रैल सन् 1944 में मुंबई के बंदरगाह में हथियारों से भरे जहाज़ में विस्फोट हुआ, 1200 से अधिक मरे।
- 14 अप्रैल सन् 1981 में पहला अंतरिक्ष यान “कोलंबिया-१” वापस धरती पर लौटा।
- 14 अप्रैल सन् 1981 में तत्कालीन सोवियत संघ, पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान और अमेरिका के बीच 1988 में अफ़ग़ानिस्तान की संधि पर हस्ताक्षर हुआ।
- 14 अप्रैल सन् 2000 में रूस की संसद ने संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस के बीच ‘स्टार्ट-2’ परमाणु शस्त्र कटौती संधि का अनुमोदन किया।
- 14 अप्रैल सन् 2004 में अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने इराक़ को दूसरा वियतनाम न बनने देने की घोषणा की।
- 14 अप्रैल सन् 2005 में भारत और अमेरिका ने अपने-अपने उड़ान क्षेत्र एक-दूसरे की एयरलाइनों के लिए खोलने का समझौता किया।
- 14 अप्रैल सन् 2006 में चीन में प्रथम बौद्ध विश्व सम्मेलन शुरू हुआ।
- 14 अप्रैल सन् 2010 में भारत के पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखंड और बिहार राज्य में आये चक्रवाती तूफ़ान में लगभग 123 लोगों की मौत हो गयी।
- 14 अप्रैल सन् 2010 में चीन के किगगाई में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया, इस आपदा में लगभग 2700 लोग मारे गए।
14 अप्रैल वर्ष 1912 को प्रसिद्ध समुद्री जहाज़ टाइटैनिक समुद्र में डूब गया। टाइटैनिक ब्रिटिश जहाज़रानी कंपनी बाइट स्टार लाइन का जहाज़ था उसका भार 46,328 टन था जबकी उसकी लंबाई 5,882 फिट थी। यह अपने काल का सबसे बड़ा समुद्री जहाज़ था। इसके बारे में दावा किया गया था कि यह कभी डूब नहीं सकता। यह जहाज़ लगभग 2200 यात्रियों के साथ 10 अप्रैल वर्ष 1912 ईसवी को अपनी पहली समुद्री यात्रा पर निकला । जहाज़ के कप्तान ई जी स्मिथ ने जहाज़ को तीव्र गति से चलाकर अटलांटिक महासागर को सबसे कम अवधि में पार करने का विश्व कीर्तिमान बनाने का प्रयास किया। 14 अप्रैल वर्ष 1912 की रात 11 बजकर 40 मिनट पर टाइटैनिक एक बर्फ़ की चट्टान से टकरा गया। जहाज़ में बहुत कम ही लाइफ़ बोट्स मौजूद थी जिसकी सहायता से केवल 755 यात्री जान बचाने में सफल हो सके। बाक़ी यात्री जिनकी संख्या 1490 से 1635 तक बताई जाती है डूब कर मर गये।
14 अप्रैल वर्ष 2002 को वेनज़ुएला के दिवंगत राष्ट्रपि ह्यूगो चावेज़ अपने विरुद्ध एक विद्रोह की विफलता के बाद पुनः सत्ता में पहुंचे। ह्यूगो चावेज़ वर्ष 1999 में वेनज़ुला के राष्ट्रपति चुने गये। उन्होंने ग़रीब और मध्य वर्ग के लोगों के लिए बहुत सुधार कार्य किए। उन्होंने वेनज़ुएला से तेल निकालने वाली अमरीकी कंपनी की निगरानी और नियंत्रण के लिए भी कार्यवाही की। उनकी स्वतंत्र देशी और विदेशी नीति के कारण अमरीका नाराज़ हो गया और उसने सरकार विरोधियों की सहायता से 12 मार्च वर्ष 2002 को उनके विरुद्ध विद्रोह करवा दिया किन्तु ह्यूगो चावेज़ के सुधार कार्यक्रम से प्रसन्न जनता ने विद्रोह की सफलता के बावजूद अपने देश के आंतरिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप को स्वीकार नहीं किया और सड़कों पर निकल आई और विद्रोह के परिणाम स्वरूप सत्ता पर पहुंचने वाली सरकार को अपदस्थ करके अपने क़ानूनी राष्ट्रपति को फिर से बहाल कर दिया।

***
26 फ़रवरदीन वर्ष 1361 हिजरी शम्सी को मुसलमान मिस्री सैन्य अधिकारी ख़ालिद इस्लामबोली शहीद हुए। वह बीस वर्ष की आयु में मिस्री सेना में तोपख़ाना इकाई के अधिकारी नियुक्त हुए। ख़ालिद इस्लामबोली और उनके साथियों को तत्कालीन मिस्री राष्ट्रपति अनवर सादात की ओर से ज़ायोनी शासन के साथ कैंप डेविड समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने पर दुख था और वह सरकार द्वारा मिस्री प्रतिरोधकर्ताओं के दमन पर भी क्षुब्ध थे इसीलिए उन्होंने अनवर सादात के विरुद्ध कार्यवाही का निर्णय किया। उन्होंने सोलह अक्तूबर वर्ष 1981 को राष्ट्रपति अनवर सादात को उस समय आक्रमण करके मार डाला जब वह सैनिकों से सलामी ले रहे थे। उसके बाद सेना ने ख़ालिद इस्लामबोली और उनके साथियों को गिरफ़्तार करके मुक़द्दमा चलाया और आज ही के दिन उन्हें फांसी दे दी गयी।
***
20 शाबान सन 385 हिजरी क़मरी को विख्यात इतिहासकार इब्ने नदीम का निधन हुआ। उन्हें उनकी पुस्तक अलफेहरिस्त के कारण विशेष ख्याति प्राप्त हुई। उन्होंने इस पुस्तक में इस्लामी सभ्यता में प्रचलित सभी ज्ञानों का परिचय कराया है। और फिर विभिन्न ज्ञानों के विद्वानों की जीवनी लिखी है। उन्होंने इसी प्रकार उस काल की पत्रिकाओं और पुस्तकों का भी उल्लेख किया है। तथा उनके लेखकों का भी विवरण दिया है। उन्होंने अपने काल के विभिन्न धर्मों के बारे में भी व्यापक अध्ययन और अनुसंधान किए। उनकी दूसरी प्रासिद्ध पुस्तक अलऔसाफ वत्तशबीहात है।