Apr २४, २०१६ ०६:१३ Asia/Kolkata

1877, रुस ने उस्मानी साम्राज्य के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा कर दी

1926, ट्रेट्री ऑफ़ बर्लिन पर हस्ताक्षर किए गए।

1967, रूसी अंतरिक्ष यात्री का दुर्घटना में निधन हो गया।

1970, पहला चाइनीज़ सेटेलाइट डांग फांग हांग लांच किया गया।

1972, मशहूर भारतीय पेंटर जेमिनी रॉय का निधन हुआ।

1973, क्रिकेट के इतिहास में विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिने जाने वाले क्रिकेटर सचिन रमेश तेंदुलकर का जन्म हुआ।

 

24 अप्रैल सन 1271 ईसवी को प्रख्यात पर्यटक मार्को पोलो ने एशिया महाद्वीप की अपनी यात्रा आरंभ की।  इससे पहले उनके पिता और चाचा ने ईरान के मार्ग से चीन की यात्रा की थी। उस समय चीन मंगोलिया तुर्किस्तान और ईरान मंगोल सरदार चंगेज़ ख़ान के वंशजों के अधीन थे। मार्को पोलो अपने पिता के साथ चीन गये और कुछ समय चीन तथा दक्षिण पूर्वी एशिया के द्वीपों में बिताया। इस यात्रा से लौट कर मार्को पोलो ने यात्रा वृतांत लिखा जिसमें उन्होंने चीन तुर्किस्तान मंगोलिया और दक्षिण पूर्वी एशिया के कुछ क्षेत्रों की भौगोलिक विशेषताओं का उल्लेख किया है। उनकी यह यात्रा लगभग 20 वर्ष की थी।

 

24 अप्रैल सन 1916 ईसवी को आयरलैंड की जनता ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए इस साम्रज्यवादी सरकार के विरुद्ध आंदोलन तेज़ किया।

आयरलैंड में शेन फ़िन के स्वतंत्रता आंदोलन ने इससे पहले के स्वायत्तता आंदोलन का स्थान लिया। शेन फ़िन ने ब्रिटेन के इस प्रस्ताव का कड़ाई से विरोध किया कि दक्षिणी और उत्तरी आयरलैंड में दो अलग अलग संसदें बनाई जाएं किंतु अंतत: सन 1922 ईसवी में स्वतंत्रता संग्रामियों और ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधान मंत्री के बीच होने वाली वार्ता के परिणाम स्वरुप वर्तमान दक्षिणी आयरलैंड स्वतंत्र हो गया और उत्तरी आयरलैंड ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए अपना संघर्ष जारी रखा।

इस टीके की खोज फ़्रांस के चिकित्सक अलबर्ट कैल्मेट ने अपने एक साथी के साथ मिलकर कीथी। इन दोनों वैज्ञानिकों ने वर्षों के अध्ययन और शोधकार्य के पश्चात यह टीका बनाया।

 

24 अप्रैल 1973 को क्रिकेट जगत की महान हस्ती सचिन तेंदुलकर का जन्म हुआ। उनका पूरा नाम सचिन रमेश तेंदुलकर है। वह क्रिकेट के इतिहास में विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्जेबाज़ों में गिने जाते हैं। सन् 1989  में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के पश्चात वे बल्लेबाजी में कई कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं। उन्होंने टेस्ट व एक दिवसीय क्रिकेट, दोनों में सर्वाधिक शतक अर्जित किये हैं। वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ है। इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में 14000 से अधिक रन बनाने वाले वे विश्व के एकमात्र खिलाड़ी हैं। एकदिवसीय मैचों मे भी उन्हें सर्वाधिक रन बनाने का कीर्तिमान प्राप्त है। उन्होंने अपना पहला प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच मुंबई के लिये 14 वर्ष की उम्र मे खेला। उनके अन्तर्राष्ट्रीय खेल जीवन की शुरुआत 1989 मे पाकिस्तान के विरुद्ध कराची से हुई। सचिन तेंदुलकर भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित एकमात्र क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वे सन् 2008 में पदम विभूषण से भी पुरस्कृत किये जा चुके है। उनके प्रशंसक उन्हें लिटिल मास्टर व मास्टर ब्लास्टर कह कर बुलाते हैं।

 

24 अप्रैल वर्ष 1974 को हिंदी भाषा के एक प्रमुख लेखक, कवि और निबंधकार रामधारी सिंह दिनकर का निधन हुआ। वह 23 सितम्बर वर्ष 1908 को जन्मे थे। बिहार प्रांत के बेगुसराय ज़िले का सिमरिया घाट उनकी जन्मस्थली है। भारत के राष्ट्र कवि दिनकर आधुनिक युग के श्रेष्ठ वीर रस के कवि के रूप में पहचाने जाते हैं। उन्होंने इतिहास, दर्शनशास्त्र और राजनीति विज्ञान की पढ़ाई पटना विश्वविद्यालय से की। साहित्य के रूप में इन्होंने संस्कृत, बांग्ला, अंग्रेजी और उर्दू का गहन अध्ययन किया था। उन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। रामधारी सिंह दिनकर भारत की स्वतंत्रता से पूर्व विद्रोही कवि के रूप में पहचाने जाते थे किन्तु स्वतंत्रता के बाद राष्ट्रकवि के नाम से जाने जाते रहे। वे छायावादोत्तर कवियों की पहली पीढ़ी के कवि थे। एक ओर उनकी कविताओ में ओज, विद्रोह, आक्रोश और क्रांति की पुकार है, तो दूसरी ओर कोमल श्रृँगारिक भावनाओं की अभिव्यक्ति है। इन्हीं दो प्रवृत्तियों का चरम उत्कर्ष हमें कुरूक्षेत्र और उर्वशी में मिलता है जो उनकी मुख्य रचनाएं हैं।

 

24 अप्रैल वर्ष 2010 को अमरीका के केप केनेवरल स्थित वायु सेना स्टेशन से पुनः प्रयोग हो पाने वाले एक छोटे अंतरिक्ष यान एक्स-37बी का परीक्षण किया गया। यूनाइटेड लांच एलांइस द्वारा निर्मित इस यान ने भारतीय समयानुसार सुबह पांच बजकर 22 मिनट पर उड़ान भरी।  इसके बाद यह यान अटलांटिक महासागर के ऊपर से गुजरते हुए कक्षा की ओर गया।

 

***

5 उर्दीबहिश्त सन 1359 हिजरी शम्सी को अमरीका ने कुछ हेलीकॉप्टरों और युद्धक विमानों द्वारा ईरान पर सैनिक अतिक्रमण किया। ईरान की इस्लामी क्रान्ति को विफल बनाने  हेतु प्रयोग किये गये अपने हथकंडों को अनुपयोगी होते देखकर अमरीकी सरकार ने ईरान में फंसे अपने जासूसों को छुड़ाने के लिए यह अतिक्रमण किया किंतु अत्याधुनिक शस्त्रों और सैन्य उपकरणों से लैस एवं इस प्रकार की कार्यवाही के लिए अभ्यस्त अमरीकी सैनिक, पूर्वोत्तरी ईरान के तबस नामक क्षेत्र में रेत का तूफ़ान आ जाने के कारण अपनी योजना पूरी न कर सके। उनके कई युद्धक विमानों और हेलीकॉप्टरों में आग लग गयी। कई अमरीकी सैनिक मारे गये और शेष भागने पर विवश हो गये। अमरीकियों की योजना यह थी कि ईरान के तबस क्षेत्र में अपने सैनिक उतारने के पश्चात हेलीकॉप्टर द्वारा तेहरान पहुंचेगे किंतु रेत के तूफ़ान ने सारी योजना पर पानी फेर दिया। इस्लामी क्रान्ति के संस्थापक हज़रत इमामा ख़ुमैनी ने अमरीका की इस लज्जाजनक सैनिक विफलता के बारे में कहा था कि अब जब कि महाशैतान ने मूर्खतापूर्ण कार्यवाही आरंभ कर दी है हमारे संघर्षकर्ता और प्रतिष्ठित राष्ट्र को अपनी समस्त शक्ति और क्षमता के साथ ईश्वर की शक्ति पर भरोसा करके शत्रु से लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए ।

 

5 उर्दीबहिश्त सन 1372 हिजरी शम्सी को पाकिस्तान के फ़ारसी भाषा और साहित्य के प्रसिद्ध प्रोफ़ेसर डाक्टर मुहम्मद बाक़िर का निधन हुआ। उनको फ़ारसी भाषा से बहुत लगाव था। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री प्राप्त की। मलिकुश्शोअरा बहार, डाक्टर मुहम्मद मोईन और उस्ताद सईद नफ़ीसी जैसे महान ईरानी शायरों और साहित्यकारों के साथ उनके गहरे संबंध थे। डाक्टर मुहम्मद बाक़िर ने फ़ारसी भाषा में विभिन्न पुस्तकें भी लिखी हैं जिनमें से तारीख़े सासानियान, तासीर व गुस्तरिश ज़बाने फ़ारसी दर शिब्हे क़ार्रेए हिंद ओर पाकिस्तान व फ़ारसी नामा विशेष रूप से उल्लेखनीय है।