विज्ञान की डगर- 4
आज विज्ञान व प्रौद्योगिकी का दौर है।
इस दौर में आए दिन एसे औज़ार व उपकरणों का आविष्कार होता है जो हमारे दैनिक जीवन में बहुत उपयोगी होते हैं। ईरानी वैज्ञानिकों ने भी एसी किट बनायी है जिससे व्यक्ति की सूंघने की क्षमता का पता चल सकता है। इस किट से बहुत ही सादा टेस्ट लिया जाता है जिससे पता चलता है कि व्यक्ति में सूंघने की क्षमता सही है या उसमें किसी तरह का विकार आ गया है। यह मेडिकल किट स्टैन्डर्ड की नज़र से , ईरान में सूंघने की क्षमता को मात्रा की दृष्टि से सुनिश्चित करने वाली पहली किट है।
ईरान के रोयान इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने एसे प्रोटीन का पता लगाया है जो महिलाओं के बांझ होने का कारण बनता है। इस शोध के मुताबिक़ , प्रोटीन का स्तर ज़्यादा होना, पोलिसिस्टिक ओवरी सिन्ड्रोम से ग्रस्त महिलाओं के बांझ होने का एक कारण है। प्रोटीन ज़्यादा होने से गर्भ की भीतरी परत में भूण के ठहरने की संभावना कम हो जाती है।
सेमनान यूनिवर्सिटी में एक ईरानी वैज्ञानिक ने कार्बन नैनोट्यूब से नैनोकम्पोज़िट पोलिमर बनाया है जिसकी विशेषता शेप मेमोरी है। यानी अगर इनका रूप बदल जाए तो विशेष तापमान में यह फिर अपने अस्ली रूप में वापस आ जाता है। ये नैनोकम्पोज़िट पोलिमर , आटोमोबाइल इंडस्ट्री और एरोस्पेस उद्योग में बहुत उपयोगी है।
ईरान के केमिस्ट्री एन्ड केमिकल इंजीनियरिंग रिसर्च सेंटर के वैज्ञानिकों ने कैंसर के इलाज में प्रभावी दवा कैर्बोप्लाटिन बनाने में सफलता हासिल की है। इस प्रोजेक्ट का लक्ष्य तकनीकी ज्ञान हासिल करना और कैंसर से पीड़ित मरीज़ों की कीमियोथ्रेपी के ख़र्च को कम करना है।
बाल के घुंघराले पन को दूर कने, बाल को नर्म करने के लिए एक बहुत ही अच्छी फ़ायदेमंद दवा है। इसके अनेक फ़ायदे हैं। वास्तव में यह सिर के बाल के लिए एक क़ुदरती व प्राकृतिक शैम्पू है। इस दवा का नाम गुले ख़तमी सफ़ेद अर्थात सफ़ेद रंग वाला गुल ख़तमी , जिसे हिन्दी में गुलख़ैरा और अंग्रेज़ी में हालिहाक कहते है। गुलख़ैरा कई रंग का होता है। बाल के लिए सफ़ेद रंग का गुलख़ैरा का फूल फ़ायदेमंद है। सफ़ेद रंग वाला गुलख़ैरा के फूल को पीस लें और उससे बाल को धोएं। चाहें ता उसके पाउडर से बाल धोएं या अगर यह काम सख़्त लगे तो इसे शैम्पू में बदल लें ।
सिर के बाल को गिरने के रोकने के बारे में आपको बताउं। जवानों में बाल गिरने की वजह शरीर में पित्त का बढ़ना है और बूढ़े लोगों में बाल गिरने की वजह बदन में कफ़ या बल्ग़म का अधिक होना है।
आम तौर पर जवानों में बाल गिरने मुश्किल के बारे में सवाल पूछे जाते हैं। इस मुश्किल का हल पित्त निवारक दवाओं का इस्तेमाल है। इसके साथ ही बनफ़्शा तेल बालों में लगाने से बहुत फ़ायदा होता है। बनफ़्शा का तेल बाल को मज़बूत करता और इस तरह उसे गिरने से रोकता है। इसके अलावा कम्पाउंद दवा भी है जो इस्लामी तिब्ब के दावाख़ानों में तक़्वीयित कुनन्दे मू अर्थात बाल को मज़बूत करने वाली दवा के नाम से मशहूर है। इन चीज़ों से बाल गिरने की मुश्किल से छुटकारा मिल सकता है।