Apr ३०, २०१६ ०८:४१ Asia/Kolkata

पहली मई सन 1889 ईसवी को विश्व श्रम संघ के निर्णय से आज के दिन को विश्व मज़दूर दिवस घोषित किया गया।

पहली मई सन 1886 ईसवी को अमरीका के शिकागो नगर में 40 हज़ार से अधिक मज़ूदरों ने अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन किये किंतु इन प्रदर्शनों को अमरीकी पुलिस ने निर्ममता से कुचल दिया। इस प्रकार इस कार्यवाही में भारी संख्या में मज़दूर हताहत एंव घायल हुए। इस घटना के कुछ समय बाद विश्व श्रम संघ में मज़दूरों की मांगों को कानूनी रुप प्राप्त हो गया। जिसके बाद से विश्व के विभिन्न देशों में मज़दूर दिवस मनाया जाता है।

ईरान में भी प्रतिवर्ष इस अवसर पर विशेष समारोह आयोजित किये जाते हैं।

  • 1 मई सन् 1840 में यूनाइटेड किंगडम ने पहला आधिकारिक डाक टिकट जारी किया।
  • 1 मई सन् 1851 में रानी विक्टोरिया ने लंदन में महाप्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
  • 1 मई सन् 1886 में अमेरिका में कामगारों के लिये काम के घंटे तय करने को लेकर हड़ताल की गई और उसी दिन से 1 मई अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस घोषित किया गया।
  • 1 मई सन् 1908 में प्रफुल्ल चाकी ने मुज़फ्फरपुर बम कांड को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारी।
  • 1 मई सन् 1914 में कार निर्माता फोर्ड वह पहली कंपनी बनी जिसने अपने कर्मचारियों के लिए आठ घंटे काम करने का नियम लागू किया।
  • 1 मई सन् 1923 में भारत में 1 मई दिवस मनाने की शुरुआत चेन्नई में हुई। इससे पहले भारत सहित 80 देश ऐसे थे जहां 1 मई को श्रम दिवस के रूप में मनाया जाता था।
  • 1 मई सन् 1945 में सोवियत लाल सेना का बर्लिन प्रवेश।
  • 1 मई सन् 1956 में जोनास सॉल्क द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन जनता के लिए उपलब्ध कराई गयी।
  • 1 मई सन् 1960 में भारत के महाराष्ट्र को, राज्य घोषित किया गया था।
  • 1 मई सन् 1961 में क्यूबा के प्रधानमंत्री डॉक्टर फ़िदेल कास्त्रो ने क्यूबा को समाजवादी राष्ट्र घोषित कर दिया और चुनावी प्रक्रिया को ख़त्म कर दिया।
  • 1 मई सन् 1972 में भारत की कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण किया गया।
  • 1 मई सन् 1977 में इस्तांबुल के तक़सीम स्क्वायर पर श्रम दिवस समारोह के दौरान लगभग 36 लोगों की मौत हुईं।
  • 1 मई सन् 1984 में फू दोरजी बिना ऑक्सीज़न के माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने में सफल हुई।
  • 1 मई सन् 1993 में श्रीलंका के राष्ट्रपति रणसिंघे प्रेमदास की बम विस्फोट में मृत्यु हुईं।
  • 1 मई सन् 1996 में संयुक्त राष्ट्र ने स्वयं को सरकारी तौर पर निर्धन घोषित किया।
  • 1 मई सन् 1998 में पोलैंड, हंगरी और चेक गणराज्य को नेटो में शामिल करने संबंधी प्रस्ताव सीनेट में पारित हुआ।
  • 1 मई सन् 1999 में नेपाल में मृत्युदंड की सज़ा समाप्त हुईं।
  • 1 मई सन् 1999 में मिरया मोस्कोसो पनामा की प्रथम महिला राष्ट्रपति नियुक्त की गईं।
  • 1 मई सन् 2000 में अंतर्राष्ट्रीय अन्तर-संसदीय संघ ने पाकिस्तान, आइवरी कोस्ट व सूडान को देश की संसद भंग करने के लिए संघ की सदस्यता से निलंबित किया।
  • 1 मई सन् 2002 में अमेरिका की अपील पर इस्रायल ने हेब्रोन से सेना हटाई।
  • 1 मई सन् 2004 में मारेक बेल्का पोलैंड के नए प्रधानमंत्री बने।
  • 1 मई सन् 2003 में अमेरिकी राजनयिक पाल ब्रोमर की इराक़ के प्रशासक पद पर नियुक्ति।
  • 1 मई सन् 2004 में यूरोपीय संघ 10 नये राष्ट्र शामिल हुए।
  • 1 मई सन् 2011 में तातकालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने घोषणा की कि 11 सिंतबर के धमाकों का मा्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन मारा गया है।

पहली मई सन 1915 ईसवी को प्रथम विश्व युद्ध को दौरान पोलैंड के कराकोई क्षेत्र में रुस और जर्मनी के मध्य इसी नाम का युद्ध आरंभ हुआ। जर्मनी की सेना ने, जिसने प्रथम विश्व युद्ध के पहले वर्ष में रुस के सैनिकों को भारी पराजय का सामना कराया था इस युद्ध में भी अपने भारी तोपखानों की सहायता से जीत प्राप्त की और कुछ ही समय बाद जर्मनी ने पोलैंड पर अधिकार कर लिया।

प्रथम विश्व युद्ध में भारी पराजय और आंतरिक उथल पुथल के ही कारण सन 1917 में रुस में कम्युनिष्ट क्रान्ति आई।

पहली मई सन 1960 ईसवी को पूर्व सोवियत संघ ने अमरीका का एक यू 2 जासूसी विमान मार गिराया और उसके पायलट गैरी पार्वज़ को गिरफ़तार कर लिया। बाद में सन 1962 में अमरीका के साथ जासूसों के प्रत्यपर्ण के दौरान वे अमरीका लौटे।

 

 

पहली मई सन 1960 ईसवी को पूर्व सोवियत संघ ने अमरीका का एक यू 2 जासूसी विमान मार गिराया और उसके पायलट गैरी पार्वज़ को गिरफ़तार कर लिया बाद में सन 1962 में अमरीका के साथ जासूसों के प्रत्यपर्ण के दौरान वे अमरीका लौटे।

पहली मई सन 1999 ईसवी को ब्रिटेन के पर्वतारोही जॉर्ज मैलोरी का शव हिमालय की चोटी माउंट एवरेस्ट पर पाया गया। वे इससे 75 वर्ष पूर्व पर्वतारोहण के दौरान गायब हो गये थे।

पहली मई सन 2003 ईसवी को अमरीकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यु बुश ने मॉस्को और वाशिंगटन के बीच 1972 में होने वाली ए बी एम संधि को बहुत पुरानी कहकर निरस्त कर दिया। इस प्रकार उन्होंने अमरीका की नयी मिसाइल रक्षा योजना का मार्ग प्रशस्त कर दिया।

पहली मई वर्ष 1931 ईसवी को न्यूयार्क की एक महत्त्वपूर्ण इमारत एंपायर स्टेट बिल्डिंग का निर्माण पूरा हुआ। इस इमारत पर उस समय तक चालीस करोड़ 94 लाख 89 हज़ार डालर ख़र्च हुए थे। यह 102 मंज़िला इमारत है। एंपायर स्टेट बिल्डिंग की ऊंचाई 1250 फ़िट है। द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम दिनों में 28 जुलाई वर्ष 1945 ईसवी को जब न्यूयार्क कड़े परिवेष्टन में था अमरीकी नौसेना का एक युद्धक विमान इसकी 78 वीं मंज़िल से टकराकर टुकड़े टुकड़े हो गया।

 

 

***

7 रमज़ान सन 511 हिजरी क़मरी को छठीं शताब्दी हिजरी के प्रख्यात विद्वान इब्ने ज़ोहरा का सीरिया के हलब नगर में जन्म हुआ। उन्होंने हलब और नजफ़ में शिक्षा पूरी करने के बाद समाज में ज्ञान प्रसार की सेवा आरंभ की। इब्ने ज़ोहरा ने धर्म शास्त्र के विषय पर कई पुस्तकें लिखी हैं। वर्ष 585 में इब्ने ज़ोहरा का निधन हुआ।

 

7 रमज़ान सन 944 हिजरी क़मरी को दसवीं शताब्दी हिजरी के प्रख्यात इतिहासकार और कवि सैयद निज़ामुद्दीन मोहम्मद मासूम सफ़ाई तिरमिज़ी का भारत में जन्म हुआ। वे नामी की उपाधि से प्रसिद्ध हुए। उनके पूर्वज अफ़ग़ानिस्तान के क़ंधार क्षेत्र में बसते थे और तिरमिज़ मुसलमान थे। उनके पिता चूंकि पलायन करके भारत चले गए थे अतः उन्होंने भी शिक्षा पूरी कर लेने के बाद भारत के गुजरात क्षेत्र का रुख़ किया। वहां  वह दीवान बना दिए गए। उन्होंने तिब्बे नामी जैसी मूल्यवान पुस्तक  लिखी। वर्ष 1019 हिजरी क़मरी में उनका निधन हो गया।