बांग्लादेश, रोहिंग्या मुसलमानों के कैंप में भीषण आग, हज़ारों बेघर
https://parstoday.ir/hi/radio/world-i108108-बांग्लादेश_रोहिंग्या_मुसलमानों_के_कैंप_में_भीषण_आग_हज़ारों_बेघर
बांग्लादेश की पुलिस ने रोहिंग्या मुसलमानों कें कैंप में आग लगने की ख़बर दी है। आग लगने की इस घटना की वजह से हज़ारों रोहिंग्या मुसलमान बेघर हो गये हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jan १०, २०२२ १५:१२ Asia/Kolkata
  • बांग्लादेश, रोहिंग्या मुसलमानों के कैंप में भीषण आग, हज़ारों बेघर

बांग्लादेश की पुलिस ने रोहिंग्या मुसलमानों कें कैंप में आग लगने की ख़बर दी है। आग लगने की इस घटना की वजह से हज़ारों रोहिंग्या मुसलमान बेघर हो गये हैं।

प्रशासन के अनुसार बांस और तिरपाल के बने कैंपों में लगने वाली आग से 5 हज़ार से अधिक लोगों के पास सिर छिपाने की जगह नहीं बची।

एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि आग को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक संसाधन इस कैंप के लिए उपलब्ध नहीं थे।

उनका कहना था कि इस प्रकार की आग लगने की घटना बहुत घटती है लेकिन इस नियंत्रित करने के लिए किसी भी प्रकार के संसाधन नहीं हैं।

इसी प्रकार की एक अन्य घटना पिछले वर्ष मार्च में बांग्लादेश के दक्षिणपूर्वी क्षेत्र में स्थित शरणार्थी कैंप में घटी थी जिसमें 15 रोहिंग्या मुसलमान झुलसकर मर गये थे जबकि लगभग 50 हज़ार लोग बेघर हो गये थे। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए