संजय राउत गिरफ़्तार
https://parstoday.ir/hi/news/india-i115236-संजय_राउत_गिरफ़्तार
महाराष्ट्र में सियासी घमासान ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। रविवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिवसेना नेता संजय राउत को हिरासत में ले लिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ३१, २०२२ १२:५४ Asia/Kolkata
  • संजय राउत गिरफ़्तार

महाराष्ट्र में सियासी घमासान ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। रविवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिवसेना नेता संजय राउत को हिरासत में ले लिया है।

ईडी के अधिकारियों ने रविवार को पहले राउत के घर पर छापा मारा और फिर वे उन्हें दक्षिण मुंबई स्थित ईडी के दफ़्तर ले गए।

ईडी के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए दो समन भेजे थे लेकिन वो हाज़िर नहीं हुए।

इसके पहले समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया था कि मनी लॉन्ड्रिंग केस में संजय राउत के घर पर छानबीन की जा रही है।

संजय राउत के घर छापेमारी की ख़बर सामने आते ही समर्थक उनके घर के बाहर जमा हो गए। उनके समर्थक ईडी की कार्यवाही का विरोध कर रहे थे।

रविवार को ही इससे पहले शिव सेना प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्य मंत्री उद्धव ठाकरे ने संजय राउत की गिरफ्तारी का अंदेशा जताया था। उन्होंने कहा था कि यह बेशर्म साज़िश है। यह आवाज़ों का गला घोंटने जैसा है। msm

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें