केन्द्रीय जांच एजेन्सियां है भाजपा का सबसे बड़ा हथियारः शिवसेना
https://parstoday.ir/hi/news/india-i116042-केन्द्रीय_जांच_एजेन्सियां_है_भाजपा_का_सबसे_बड़ा_हथियारः_शिवसेना
शिवसेना ने भारतीय जनता पार्टी पर देश के राज्यों की सरकारों को गिराने का आरोप लगाया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २६, २०२२ १३:२७ Asia/Kolkata
  • केन्द्रीय जांच एजेन्सियां है भाजपा का सबसे बड़ा हथियारः शिवसेना

शिवसेना ने भारतीय जनता पार्टी पर देश के राज्यों की सरकारों को गिराने का आरोप लगाया है।

शिव सेना का कहना है कि जांच एजेन्सियों के छापे डलवाकर भाजपा, राज्य सरकारें गिराने की कोशिश कर रही है।

पीटीआई के अनुसार उद्दव ठाकरे नीत शिवसेना ने भारतीय जनता पार्टी पर दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार को गिराने का आरोप लगाया है।  शिवसेना के मुखपत्र सामना में कहा गया है कि जांच एजेन्सियों के छापे और बदले की राजनीति, भाजपा के प्रमुख हथियार हैं।

सामना के अनुसार भारतीय जनता पार्टी, 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर बहुत चिंतित है।  वह शरद पवार, नीतिश कुमार, ममता बैनर्जी, अरविंद केजरीवाल और उद्दव ठाकरे जैसे नेताओं को लेकर बहुत डरी हुई है।  शिवसेना के मुखपत्र सामना में आरोप लगाया गया है कि ईडी का इस्तेमाल करके केजरीवाल की सरकार गिराने के प्रयत्न जारी हैं।

उसके अनुसार एकनाथ शिंदे और शिवसेना के बाग़ी विधायक, केन्द्रीय एजेन्सियों से डकर उनके दबाव के आगे झुक गए जबकि दिल्ली की आप सरकार के विधायकों ने एसा नहीं किया।  इसी प्रकार से बिहार और तेलंगाना में भी "लोटस आपरेशन" सफल नहीं हो पाया। सामना में कहा गया है कि यह सारे काम दर्शाते हैं कि आपरेशन कमल, लोकतंत्र के लिए कितना ख़तरनाक है।

ज्ञात रहे कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरूवार को आरोप लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी ने उनके विधायकों 800 करोड़ रूपयों की पेशकश करते हुए उनको भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव दिया था।  हालांकि भारतीय जनता पार्टी ने इसको रद्द कर दिया है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें