असम में बुल्डोज़र से गिराया गया मदरसा
https://parstoday.ir/hi/news/india-i116216-असम_में_बुल्डोज़र_से_गिराया_गया_मदरसा
भारत के असम राज्य में बुधवार को प्रशासन ने एक मदरसे को बुल्डोज़र से गिरा दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०१, २०२२ १०:०८ Asia/Kolkata
  • असम में बुल्डोज़र से गिराया गया मदरसा

भारत के असम राज्य में बुधवार को प्रशासन ने एक मदरसे को बुल्डोज़र से गिरा दिया।

"मरकज़ुल मआरिफ़े क़ुरआनिया" नामक दो मंज़िला इस मदरसे को गिराने के लिए कई बुल्डोज़र बुलाए गए थे।  इसको ध्वस्त करते समय बड़ी संख्या में सैन्य बलों को तैनात कर दिया गया था।  इससे पहले भी प्रशासन ने 29 अगस्त को दो अन्य मदरसों को ध्वस्त कर दिया था।

स्थानीय प्रशासन का आरोप है कि मदरसे के शिक्षक आतंकी संगठनों से जुड़े थे।  इसी आरोप में मदरसे से कई लोगों को गिरफ़्तार किया गया।  यह भी बताया जा रहा है कि ज़िला प्रशासन का कहना है कि मदरसे को निर्धारित मानकों के हिसाब से नहीं बनाया गया था, एसे में इमारत कभी भी गिर सकती थी।  इस प्रकार की इमारत में लोगों का रहना या बैठना बहुत ख़तरनाक था।

याद रहे कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सोमवार को कह चुके हैं कि मदरसों को आतंकियों के ट्रेनिंग हब के रूप में प्रयोग किया जा रहा है।  वे कहते हैं कि यहां पर मदरसों में शिक्षा के बजाए आतंक का प्रशिक्षण दिया जाता है।  जिस समय सन 2020 में हिमंत बिस्वा सरमा, असम के शिक्षामंत्री थे उस समय वहां के मदरसों का सरकारी अनुदान बंद कर दिया गया था जिसके कारण लगभग आठ सौ मदरसे बंद हो चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि भारत की केन्द्र सरकार ने वहां के मुसलमानों के विरुद्ध कई प्रकार की सीमितताएं निर्धारित कर दी हैं।  हालिया कुछ समय से भारत में अतिवादी हिंदुओं की कार्यवाहियां बहुत बढ़ गई हैं जो मुसलमानों के विरुद्ध खुलकर हिंसक कार्यवाहियां करते हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें