भारत ने संयुक्त राष्ट्र संघ में उठाया आतंकवाद का मुद्दा
भारत ने संयुक्त राष्ट्र संघ में आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान सरकार की कड़े शब्दों में निंदा की है।
“अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी खतरों” शीर्षक के अंतर्गत आयोजित संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद की बैठक में बोलते हुए भारतीय राजनयिक राजेश परिहार ने कहा कि यह हाई टाइम है कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय पाकिस्तान पर कार्यवाही करे।
उनका कहना थाकि आतंकी संगठनों के प्रभावी, विश्वसनीय, सत्यापन योग्य और अपरिवर्तनीय सबूतों की तलाश करें। पाकिस्तान के नियंत्रण वाले क्षेत्रों से संचालित होने वाले आतंकी संगठनों के खिलाफ बिना किसी देरी के कार्रवाई करनी चाहिए।
राजेश परिहार ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा नामित आतंकवादी समूहों ने भारत में नागरिकों, सुरक्षा बलों, पूजा स्थलों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को लक्षित करते हुए सीमा पार से काम करना जारी रखा है, इन समूहों से भारत के लिए पेश किए गए खतरों को हाल ही में 1988 की समिति को विश्लेषणात्मक समर्थन और प्रतिबंध निगरानी टीम की 13वीं रिपोर्ट में भी उजागर किया गया है।
उन्होंने आतंकवादी समूह द्वारा अपने दुराग्रही लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए नई और उभरती प्रौद्योगिकियों के विस्तार पर भी प्रकाश डाला। परिहार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के प्रयासों के बावजूद आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है, जिसमें पिछले दो दशकों में यूएनएससी के नेतृत्व में इसके खतरे का मुकाबला करने और इसे रोकने के लिए प्रयास शामिल हैं। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए