सरकार पर बरसे राहुल गांधी, अहम मुद्दों को उठाया
https://parstoday.ir/hi/news/india-i116318-सरकार_पर_बरसे_राहुल_गांधी_अहम_मुद्दों_को_उठाया
दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई, बेरोज़गारी और आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी में वृद्धि को लेकर आज कांग्रेस की रैली हुई।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०४, २०२२ १३:३२ Asia/Kolkata
  • सरकार पर बरसे राहुल गांधी, अहम मुद्दों को उठाया

दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई, बेरोज़गारी और आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी में वृद्धि को लेकर आज कांग्रेस की रैली हुई।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेता ‘महंगाई पर हल्ला बोल’ रैली को संबोधित किया। इसमें देश के अन्य हिस्सों के अलावा दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश में कुछ लोग जानबूझकर नफ़रत एवं डर का माहौल पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस की ‘महंगाई पर हल्ला बोल’ रैली में कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार में भविष्य का डर, महंगाई का डर और बेरोज़गारी का डर बढ़ता जा रहा है।

यह रैली 7 सितम्बर से कन्याकुमारी से कश्मीर तक विपक्षी पार्टी की 3,500 किलोमीटर की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से पहले हुई है। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कांग्रेस पार्टी का अब तक का सबसे बड़ा जनसंपर्क कार्यक्रम है।

प्रियंका गांधी आज रैली में हिस्सा नहीं ले रही हैं लेकिन सोशल मीडिया के ज़रिए इस रैली को लेकर वो लगातार अपनी बातें रख रही हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि आम जनता महंगाई से परेशान है, लोगों के लिए परिवार पालना मुश्किल हो गया है, आम लोग अपनी ज़रूरतों की चीज़ नहीं खरीद पा रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार को जनता की तकलीफ़ नहीं दिखती।

लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कांग्रेस में किसी के लिए भी आना आसान है और जाना भी आसान है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल और अजय माकन और कुछ अन्य नेताओं ने कांग्रेस की ‘महंगाई पर हल्ला-बोल’ रैली से एक दिन पहले रामलीला मैदान में केंद्र सरकार पर अपने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने का भी आरोप लगाया। माकन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी, संसद और सड़क पर महंगाई के खिलाफ और जनता के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें