पश्चिम बंगाल, सरकार के ख़िलाफ़ भाजपा का प्रदर्शन, कई गिरफ़्तार
पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से टीएमसी और भाजपा आमने-सामने आ गई है।
ममता बनर्जी की टीएमसी सरकार में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा के मार्च 'नबन्ना चलो' को लेकर एक बार फिर से बंगाल की सियासी सरगर्मी बढ़ गई है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी (शुवेंदु अधिकारी) को राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ तक भाजपा के मार्च के दौरान संतरागाछी जाने की कोशिश करते समय सोमवार को हिरासत में ले लिया गया. हिरासत से पहले शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी ने बंगाल को नॉर्थ कोरिया बना दिया है।
इतना ही नहीं, शुभेंदु अधिकारी के अलावा, भाजपा के नेता एवं सांसद लॉकेट चटर्जी और पार्टी नेता राहुल सिन्हा को भी हिरासत में लिया गया और उन्हें एक जेल वैन से ले जाया गया। उन्हें सचिवालय के पास ‘सेकंड हुगली ब्रिज’ के नजदीक पुलिस प्रशिक्षण स्कूल के सामने रोका गया।
दरअसल, राज्य में तृणमूल कांग्रेस सरकार के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘नबन्ना अभियान’ में हिस्सा लेने के लिए राज्य भर से भाजपा समर्थक मंगलवार सुबह कोलकाता और पड़ोसी हावड़ा पहुंचना शुरू हो गए थे। (AK)