सऊदी क्राउन प्रिंस भारत क्यों यात्रा करने वाले हैं
https://parstoday.ir/hi/news/india-i116660-सऊदी_क्राउन_प्रिंस_भारत_क्यों_यात्रा_करने_वाले_हैं
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सऊदी अरब के राष्ट्रीय दिवस से पहले क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १६, २०२२ ०६:५३ Asia/Kolkata
  • सऊदी क्राउन प्रिंस भारत क्यों यात्रा करने वाले हैं

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सऊदी अरब के राष्ट्रीय दिवस से पहले क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

भारतीय प्रधानमंत्री ने सऊदी क्रांउन प्रिंस बिन सलमान को शुभकामनाएं दीं और उन्हें जल्द से जल्द भारत आने का निमंत्रण दिया है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हाल ही में सऊदी अरब की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा समाप्त की और वहां के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत की।

उन्होंने रविवार को जेद्दा में सऊदी क्राउन प्रिंस से मुलाक़ात की और प्रधानमंत्री मोदी का एक लिखित संदेश सौंपा जिसमें 23 सितम्बर को सऊदी अरब के आगामी राष्ट्रीय दिवस पर बधाई दी गई और क्राउन प्रिंस को जल्द से जल्द भारत आने का निमंत्रण दिया गया।

भारतीय दूतावास की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि एस जयशंकर ने राजनीतिक, व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और सुरक्षा सहित सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की। क्राउन प्रिंस मुहम्मद ने फ़रवरी 2019 में भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा की थी। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें