लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान होंगे भारत के नये सीडीएस
https://parstoday.ir/hi/news/india-i117064-लेफ्टिनेंट_जनरल_अनिल_चौहान_होंगे_भारत_के_नये_सीडीएस
भारत में लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को नए प्रमुख रक्षा अध्यक्ष "सीडीएस" के रूप में नियुक्त किया गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २९, २०२२ ०९:२३ Asia/Kolkata
  • लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान होंगे भारत के नये सीडीएस

भारत में लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को नए प्रमुख रक्षा अध्यक्ष "सीडीएस" के रूप में नियुक्त किया गया।

जनरल बिपिन रावत की मृत्यु के बाद से यह पद ख़ाली था। पद ख़ाली होने के नौ महीने से अधिक समय बाद इस पर नियुक्ति की गई है।

भारत के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर लेफ्टिनेंट जनरल चौहान की नियुक्ति की घोषणा की है।

बयान में कहा गया है कि सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को अगले सीडीएस के रूप में नियुक्त करने का निर्णय लिया है जो भारत सरकार, सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से और अगले आदेश तक कार्य करेंगे।

बताया गया है कि लगभग 40 वर्षों से अधिक के अपने करिअर में लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने कई कमान, स्टॉफ और महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है तथा उन्हें जम्मू कश्मीर और पूर्वोत्तर भारत में आतंकवाद विरोधी अभियानों में व्यापक अनुभव हैं।

ज्ञात हो कि 8 दिसम्बर को हुई विमान दर्घटना में जनरल रावत और उनकी पत्नी समेत 13 लोगों की मौत हो गई थी।

उनके निधन के बाद सरकार द्वारा जारी अधिसूचनाओं में कहा गया था कि 62 वर्ष से कम आयु के कोई भी सेवारत या सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल, एयर मार्शल और वाइस एडमिरल, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष यानी चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ़ के पद के लिए पात्र होंगे।

सरकार ने कहा था कि संशोधित नियमों के अनुसार, सेना, नौसेना और भारतीय वायु सेना के प्रमुखों के साथ इस शीर्ष पद के लिए अन्य अधिकारियों के नामों पर विचार किया जा सकता है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें