हिमाचल, चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका
https://parstoday.ir/hi/news/india-i118310-हिमाचल_चुनाव_से_पहले_कांग्रेस_को_बड़ा_झटका
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०८, २०२२ ०८:०८ Asia/Kolkata
  • हिमाचल, चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है।

मतदान से केवल चार दिन पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव धर्मपाल ठाकुर खंड समेत कांग्रेस के 26 नेता सोमवार को सत्ताधारी भाजपा में शामिल हो गए।

भारत के पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं। हिमाचल में केवल एक चरण में वोटिंग होगी। इसके लिए 12 नवम्बर को वोट डाले जाएंगे और 8 दिसम्बर को मतगणना होगी।

कांग्रेस के इन सभी 26 नेताओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा के राज्य चुनाव प्रभारी सुधन सिंह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर शिमला से भाजपा प्रत्याशी संजय सूद भी मौजूद थे।

इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर कहा कि रिवाज बदल रही है, आज शिमला के कांग्रेस पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों सहित कई साथियों ने कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थामा।

ज्ञात रहे कि हिमाचल प्रदेश में बीते कई दशकों से भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस को बारी-बारी से पांच-पांच साल के लिए सत्ता में रहने का मौका मिलता रहा है। इस बार भी इसी पर पार्टी की उम्मीदें टिकी हैं। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें