प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंधों को मज़बूत बताया
https://parstoday.ir/hi/news/india-i118582-प्रधानमंत्री_मोदी_ने_भारत_और_इंडोनेशिया_के_बीच_संबंधों_को_मज़बूत_बताया
भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कहना है कि भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंध अच्छे और कठिन दोनों समय में मज़बूत रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १५, २०२२ १३:२८ Asia/Kolkata
  • प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंधों को मज़बूत बताया

भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कहना है कि भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंध अच्छे और कठिन दोनों समय में मज़बूत रहे हैं।

इंडोनेशिया के बाली शहर में मंगलवार को भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में इंडोनेशिया में आए भीषण भूकंप का भी ज़िक्र किया और कहा कि हमने तुरंत ऑप्रेशन समुद्र मैत्री शुरू किया था।

उन्होंने कहा कि भारत की प्रतिभा, भारत की टेक्नोलॉजी, भारत का इनोवेशन और भारत के उद्योग ने आज दुनिया में अपनी पहचान बनाई है।

उनका दावा था कि 2014 के पहले और 2014 के बाद के भारत में बहुत बड़ा फ़र्क स्पीड और स्केल का है, आज भारत अभूतपूर्व गति से काम कर रहा है, अप्रत्याशित स्केल पर काम कर रहा है।

भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय से कहा कि हम लोग अक्सर बातचीत में कहते हैं कि दुनिया बहुत छोटी है, भारत और इंडोनेशिया के संबंधों को देखें, तो यह बात बिल्कुल सटीक बैठती है।

जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए बाली पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय से कहा कि 21वीं सदी में आज विश्व की भारत से अपेक्षाएं हैं, जो आशाएं हैं, भारत उन्हें भी अपनी ज़िम्मेदारी के रूप में देखता है, आज अपने विकास के लिए भारत जब अमृतकाल का रोडमैप तैयार करता है, तो उसमें दुनिया की आर्थिक राजनीतिक आकांक्षाओं का भी समावेश है।

उन्होंने कहा कि आज जब भारत आत्मनिर्भर भारत का विज़न सामने रखता है, तो उसमें (ग्लोबल गुड) Global Good की भावना भी समाहित हैं, आज जब पूरा विश्व पर्यावरण अनुकूल और समग्र स्वास्थ्य देखभाल की ओर आ​कर्षित हो रहा है, तो भारत का योग और आयुर्वेद पूरी मानवता के लिए तोहफा है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें