भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-3 का किया सफल प्रेक्षपण
https://parstoday.ir/hi/news/india-i118928-भारत_ने_बैलिस्टिक_मिसाइल_अग्नि_3_का_किया_सफल_प्रेक्षपण
भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-3 का सफलतापूर्वक प्रक्षेण किया है। इसके लिए मिसाइल को ओडिशा तट के पास एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लॉन्च किया गया था।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २४, २०२२ १२:२७ Asia/Kolkata
  • भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-3 का किया सफल प्रेक्षपण

भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-3 का सफलतापूर्वक प्रक्षेण किया है। इसके लिए मिसाइल को ओडिशा तट के पास एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लॉन्च किया गया था।

भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डी आर डी ओ) सूत्रों ने यह जानकारी दी। अग्नि-3 इंटरमीडिएट रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल है। आधिकारिक बयान के अनुसार यह परीक्षण सामरिक बल कमान (एसएफसी) के तत्वावधान में किए गए नियमित प्रशिक्षण प्रक्षेपण का हिस्सा था। बयान के अनुसार प्रक्षेपण पूर्व निर्धारित सीमा के लिए किया गया था। मिसाइल का परीक्षण पूरी तरह से सफल रहा और यह विभिन्न मानकों पर खरी उतरी।

अग्नि-3 अग्नि मिसाइल सीरीज में शामिल होने वाली तीसरी मिसाइल  है और पहली बार 9 जुलाई, 2006 को इसका परीक्षण किया गया था लेकिन इसमें तकनीकी खराबी आ गई और यह लक्ष्य को भेदे बिना ओडिशा तट से दूर समुद्र में गिर गई थी। यह मिसाइल परमाणु आयुध ले जाने और 3,500 किलोमीटर दूर लक्ष्य को भेदने में सक्षम है।

अग्नि-3 मिसाइल का साल 2007 में अपनी दूसरी उड़ान में और फिर 2008 में लगातार तीसरे प्रक्षेपण में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था। यह प्रक्षेपण भारत द्वारा ओडिशा तट से स्वदेशी नई पीढ़ी की मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि प्राइम का सफलतापूर्वक परीक्षण करने के एक महीने बाद किया गया है। रक्षा अनुसंधान विकास संगठन ने कहा कि मिसाइल की मारक क्षमता 1,000 किमी से 2,000 किमी के बीच है।

मिसाइल का पिछला परीक्षण इसी बेस से पिछले साल 18 दिसंबर को किया गया था, जो सफल रहा था। mm

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें