Jan ३१, २०२४ १३:२२ Asia/Kolkata
  • भारत और सऊदी अरब का संयुक्त सैन्य अभ्यास हुआ आरंभ

भारत और सऊदी अरब का "सदा तनसीक" नामक संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू हो चुका है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, भारत के राजस्थान राज्य के महाजन फायरिंग रेंज में सऊदी अरब और भारत की सेना का "सदा तनसीक" संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू हो चुका है। दोनों देशों की सेना का यह संयुक्त सैन्य अभ्यास 10 फरवरी तक चलेगा। इस सैन्य अभ्यास में 45 जवानों वाली सऊदी अरब की टुकड़ी का प्रतिनिधित्व रॉयल सऊदी लैंड फोर्सेज़ कर रही है। भारतीय सेना की टुकड़ी में भी 45 जवान शामिल हैं और जिसका प्रतिनिधित्व ब्रिगेड ऑफ द गार्ड्स (मैकेनाइज़्ड इन्फैंट्री) की एक बटालियन द्वारा किया जा रहा है।

इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का उद्देश्य भारत और सऊदी अरब की ज़मीनी सेनाओं के बीच प्रशिक्षण और सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान के माध्यम से समन्वय, सहयोग और साझेदारी को मज़बूत करना बताया गया है। भारतीय रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह सैन्य अभ्यास दोनों देशों की सेनाओं को उप-पारंपारिक क्षेत्र में संचालन की रणनीति, तकनीक एवं प्रक्रियाओं में अपनी सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों को साक्षा करने में सक्षम बनाएगा। इससे दोनों देशों के सैनिकों के बीच पारस्परिकता, मिलनसारिता और सौहार्द विकसित करने में सहायता मिलेगी। (RZ)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।  

टैग्स