भारत को यूरेनियम देने पर विचार करेगा नामीबिया
https://parstoday.ir/hi/news/india-i14899-भारत_को_यूरेनियम_देने_पर_विचार_करेगा_नामीबिया
अफ़्रीक़ी देश नामीबिया ने भारत को आश्वासन दिया है कि वह भारत को नागरिक लक्ष्यों में प्रयोग करने के लिए यूरेनियम सप्लाई करने के क़ानूनी मार्गों की समीक्षा करेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १७, २०१६ ११:१८ Asia/Kolkata
  • भारत को यूरेनियम देने पर विचार करेगा नामीबिया

अफ़्रीक़ी देश नामीबिया ने भारत को आश्वासन दिया है कि वह भारत को नागरिक लक्ष्यों में प्रयोग करने के लिए यूरेनियम सप्लाई करने के क़ानूनी मार्गों की समीक्षा करेगा।

नामीबिया के दौरे पर गए भारत के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए नामीबिया के राष्ट्रपति हेग जिन्गोब ने कहा कि हम क़ानूनों की मार्गों की पड़ताल करेंगे ताकि हमारा यूरेनियम भारत द्वारा प्रयोग किया जा सके।

नामीबिया के राष्ट्रपति ने कहा कि उनके देश के पास संसाधन हैं लेकिन वह इन्हें प्रयोग नहीं कर सकता क्योंकि उसके पास कोई परमाणु हथियार नहीं है, जबकि दूसरे देश इन्हें प्रयोग करने की क्षमता रखते हैं अतः हम इसके क़ानूनी आयामों की जायज़ा लेंगे।

नामीबिया के राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र संघ, आईएमएफ़ और विश्व बैंक में सुधार की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि यह कैसे संभव है कि एक अरब बीस करोड़ की आबादी वाला देश और एक अरब की आबादी वाले महाद्वीप को संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद में प्रतिनिधित्व न दिया जाए।

इस अवसर पर भारत के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने कहा कि भारत नामीबिया के साथ संबंध बढ़ाने को विशेष महत्व देता है। उन्होंने कहा कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद की परिस्थितियों में गठित किए गए संयुक्त राष्ट्र संघ और उसकी प्रमुख संस्थाओं में ढांचागत सुधार के विषय में दोनों देशों के दृष्टिकोणों में समानता है।