भारत के रक्षा मंत्री बांग्लादेश की यात्रा पर
https://parstoday.ir/hi/news/india-i30103-भारत_के_रक्षा_मंत्री_बांग्लादेश_की_यात्रा_पर
भारत के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर रक्षा व सुरक्षा संबंधों में विस्तार के लिए एक शिष्ट प्रतिनिधिमंडल के साथ बुधवार को बांग्लादेश की राजधानी ढाका पहुंचे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ३०, २०१६ २३:१८ Asia/Kolkata
  • भारत के रक्षा मंत्री बांग्लादेश की यात्रा पर

भारत के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर रक्षा व सुरक्षा संबंधों में विस्तार के लिए एक शिष्ट प्रतिनिधिमंडल के साथ बुधवार को बांग्लादेश की राजधानी ढाका पहुंचे।

भारत के  रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर दो दिनों की अपनी  बांग्लादेश यात्रा  के दौरान   इस देश के  शीर्ष असैनिक और सैनिक अधिकारियों  से मुलाकात करेंगे।

गत  45 वर्षों  के दौरान किसी भारतीय रक्षामंत्री की यह  बांग्लादेश की  पहली यात्रा है।  पर्रिकर 11 सदस्यों वाले एक उच्च शक्ति प्राप्त शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं और वह अपने बांग्लादेश प्रवास के दौरान   इस देश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद और प्रधानमंत्री शेख हसीना से भेंट करेंगे।

कार्यक्रमानुसार भारतीय रक्षा मंत्री बांग्लादेश की प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से भेंट के बाद इस देश के तटवर्ती नगर चिटागांग की भी यात्रा करेंगे। (Q.A.)