भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की तीसरी सूची
उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, इस सूची में पार्टी ने 67 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। भारतीय जनता पार्टी अब तक 304 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। भाजपा ने पहली सूची 149 उम्मीदवारों की जारी की थी तथा इसके कुछ दिनों बाद दूसरी सूची भी जारी की गयी थी जिसमें पार्टी ने 155 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी। तीसरी सूची में भारतीय जनता पार्टी ने स्वामी प्रसाद मौर्य को पडरौना से टिकट दिया है। वहीं सूर्य प्रताप शाही को पथरदेवा विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है।
सुल्तानपुर से पार्टी ने सूर्यभान सिंह को मैदान में उतारा है। वहीं मोहनलालगंज सीट से आर के चौधरी को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। गोरखपुर ग्रामीण सीट से विपिन सिंह को टिकट दिया गया है। आजमगढ़ से अखिलेश मिश्र को पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है।
ज्ञात रहे कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में होगा। पहला चरण 11 फ़रवरी को होगा तथा अंतिम चरण 08 मार्च को खत्म होगा। परिणामों की घोषणा 11 मार्च को जाएगी। (AK)