गोवा और पंजाब में चुनाव संपन्न
भारत के गोवा और पंजाब प्रांतों में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए।
शनिवार 4 फरवरी को भारत के इन दो राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में गोवा में 83 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि पंजाब में लगभग 70 प्रतिशत मतदान किया गया।
पहले चरण में गोवा और पंजाब में हुए विधानसभा चुनावों के लिए मतदान संपन्न हो चुके हैं। पंजाब में कुल 70 फीसदी वोट पड़े जबकि गोवा में 83 प्रतिशत वोटिंग हुई। गोवा में कुल 40 विधानसभा सीटों के लिए 251 उम्मीदवार मैदान में थे जबकि पंजाब की 117 सीटों पर 1145 प्रत्याशी मैदान में मौजूद थे। दोनों ही राज्यों में त्रिकोणीय मुकाबला था।
पंजाब में एक घंटे देर से चुनाव शुरू होने की वजह से स्थानीय समय के अनुसार शाम 6 बजे तक वोटिंग चली जबकि गोवा में शाम 5 बजे तक वोट डाले गए। पंजाब और गोवा दोनों ही राज्यों के परिणाम 11 मार्च तक आएंगे।