भारतीय प्रभारी राजदूत इस्लामाबाद में पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय में तलब
(last modified Wed, 15 Feb 2017 09:52:13 GMT )
Feb १५, २०१७ १५:२२ Asia/Kolkata
  • भारतीय प्रभारी राजदूत इस्लामाबाद में पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय में तलब

भारत नियंत्रित कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी ठिकानों पर भारतीय सैनिकों के हमले के बाद इस्लामाबाद में पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय में भारत के प्रभारी राजदूत को तलब किया गया।

सहर टीवी के अनुसार, सोमवार को कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों की फ़ायरिंग पर पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने इस्लामाबाद में भारतीय प्रभारी राजदूत जे पी सिंह को तलब करके इस संदर्भ में पाकिस्तान सरकार की आधिकारिक आपत्ति से उन्हें सूचित किया।

ग़ौरतलब है कि कश्मीर में नियंत्रण रेखा के भीम्बर इलाक़े में भारतीय सैनिकों की फ़ायरिंग में 3 सैनिक घायल हुए जो घाव सहन न कर पाने के कारण चल बसे।

भारत-पाकिस्तान के बीच 2003 में संघर्ष विराम के समझौते के बावजूद नियंत्रण रेखा पर दोनों देश के सैनिकों के बीच फ़ायरिंग जारी है। (MAQ/N)

 

टैग्स